फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   firing in allahabad

आठवीं के छात्र को पल्सर सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 28 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 28 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
firing in allahabad
सोरांव के खनीनार देवड़िया गांव में मंगलवार रात आठवीं के छात्र को गोली मार दी गई। शौच के लिए निकले छात्र को घर के पास ही सड़क पर बदमाशों ने गोली मारी। गोली छात्र के पेट में लगी है। घटना से गांव में खलबली मच गई। सोरांव पुलिस को सूचना देकर परिजन घायल छात्र को लेकर अस्पताल भागे। सोरांव पुलिस के मुताबिक दो मोटरसाइकिल में टक्कर के बाद विवाद हुआ। जिसमें बाइक सवार गोली चलाकर भाग निकले।
विज्ञापन



खनीनार देवड़िया के रहने वाले दीनानाथ यादव खेती करते हैं। उनका बेटा योगेश कुमार उर्फ गुड्डन गांव के ही एक स्कूल में आठवीं का छात्र है। वह रात में घर से शौच के लिए निकला था। शौच के बाद वह घर लौट रहा था। घर के पास ही कुछ दूर पर रात के अंधेरे में पल्सर बाइक से दो बदमाश आए और योगेश कुमार उर्फ गुड्डन को गोली मार दिया। हमलावर सोरांव की ओर भागे। आवाज सुनकर घर और गांव के लोग भागकर पहुंचे। योगेश खून से लथपथ तड़प रहा था। गोली उसके पेट और हाथ  में लगी थी। परिजन उसे लेकर सोरांव थाने भागे। सीओ सोरांव ने बताया कि दो मोटरसाइकिल में टक्कर हुई थी। जिसमें उनके बीच बहस हो रही थी। हमलावरों को लगा एक बाइक सवार इसी गांव के हैं। विवाद के बाद हमलावरों ने फायर कर दिया। जिसमें छात्र घायल हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed