फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire fluttering at Indira Bhavan overnight

इंदिरा भवन में रात भर सुलगती रही आग

Sat, 15 Apr 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 15 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fire fluttering at Indira Bhavan overnight
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिविल लाइंस में इंदिरा भवन के भूतल पर मोबाइल दुकान में गुरुवार रात शार्ट सर्किट से लगी आग रात भर सुलगती रही। दुकान में लगा फायर अलार्म बजता रहा लेकिन अलार्म न तो तीन दुकान दुकान छोड़कर स्थित फायर कंट्रोल रूम के कर्मचारियों को सुनाई दिया और न ही बाहर दस मीटर की दूरी पर तैनात गार्ड को। यह तो शुक्र रहा कि आग से सिर्फ एक मोबाइल शॉप ही राख हुई। अगर आग भड़कती तो तबाही मच जाती। इंदिरा भवन में कई महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर है। इसमें एडीए, वाणिज्य कर, एलआईसी, इंडियन ऑयल के दफ्तर भी शामिल हैं। शनिवार सुबह आठ बजे दुकान मालिक को सूचना दी गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


दरभंगा कॉलोनी निवासी हरिमोहन सिंह की इंदिरा भवन के भूतल में कृपालु टेकभनोलॉजी के नाम से मोबाइल की दुकान है। उनके यहां इंटेक्स का अधिकृत सर्विस सेंटर है। इसके अलावा मोबाइल रिपेयरिंग का भी काम होता है। गुरुवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में शार्ट सर्किट के चलते दुकान के अंदर आग लग गई। आग सुलगते हुए पूरे दुकान में फैल गई। दुकान के अंदर धुंआ भर गया और रोशनदान के रास्ते बाहर भी निकलता रहा। धीरे-धीरे आग पूरे दुकान में फैल गई और अंदर रखा एसी, लैपटॉप, दर्जनों मोबाइल समेत लाखों का सामान जलकर रख हो गया। हैरत यह कि दुकान के अंदर लगा फायर अलार्म भी लगातार बजता रहा लेकिन किसी को पता तक नहीं चला। तीन दुकान छोड़कर इंदिरा भवन बिल्डिंग परिसर का फायर कंट्रोल रूम पैनल भी है। वहां 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहती है।
विज्ञापन


साथ ही दस मीटर की दूरी पर गार्ड की भी ड्यूटी थी। उसे भी भनक तक नहीं लगी। रातभर दुकान के अंदर आग सुलगती रही। शुक्रवार सुबह आग का पता चला तो फायर कर्मचारियों ने आग बुझाई और लगभग आठ बजे हरिमोहन सिंह को सूचना दी गई तो वह मौके पर पहुंचे। तब तक दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो चुका था। हरिमोहन सिंह के मुताबिक लाखों का नुकसान हुआ। फायर अलार्म बजता रहा। बगल में फायर कंट्रोल रूम पैनल भी है। गार्ड भी था। इसके बाद भी रातभर आग सुलगती रही और सुबह आग का पता चला। वहीं फायर ब्रिगेड के अफसरों ने बताया कि उन्हें आग की सूचना नहीं दी गई। इंदिरा भवन के पास खुद का आग बुझाने का फायर पैनल और कर्मचारी हैं। आग पर काबू पा लिया गया होगा। इसलिए सूचना नहीं दी गई। एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने कहा कि यह गंभीर मामला है। मामले की जांच कराई जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृपालु टेकभनालॉजी सेंटर में आग से हुए लाखों के नुकसान की घटना से सिविल लाइंस के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। सिविल लाइंस व्यापार मंडल इस मामले में शनिवार को एडीएम उपाध्यक्ष का घेराव करेंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा का कहना है कि बगल में फायर विभाग का ऑफिस होने और रातभर फायर अलार्म बजने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा और दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया।


अल्लापुर में संजयनगर निवासी उमेश रावत झोपड़ी बनाकर परिवार सहित रहते है। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। अंदर से आग की लपटे उठती देख घर में मौजूद लोग बाहर निकल आए और शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और आग बुझाने लगे। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। संकरी गली होने के चलते फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच पाई। आसपास के लोगों के प्रयास से आग बुझा लिया गया। गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। उमेश के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed