फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father killed father after minor rape protest

घर में घुसकर नाबालिग से रेप विरोध पर पिता को मार डाला

Mon, 12 Jun 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 12 Jun 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
Father killed father after minor rape protest
Murder
आधी रात घर में घुसकर युवक ने नाबालिग का मुंह दबाकर रेप किया। चीख सुनकर बचाने आए लड़की के पिता को पीटकर मार डाला और फरार हो गया। घटना के तीसरे दिन दिल्ली से मृतक के बेटे ने आकर बहरिया थाने में घटना की सूचना दी तो पुलिस ने मुकदमा लिखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


बहरिया इलाके में रहने वाला रामलाल (45) शुक्रवार रात परिवार के लोगों के साथ मकान के अगले हिस्से में सोया था। आरोप है कि रात में पड़ोसी गब्बर घर में घुसा और रामलाल की 15 साल की बेटी को मुंह दबाकर कमरे में उठा ले गया। उसने लड़की के साथ बलात्कार किया। बेटी की चीख सुनकर परिवार के लोग जग गए। बेटी को चारपाई से नदारद देख रामलाल कमरे में गया। उसने बेटी से गब्बर को रेप करते देखा तो उससे भिड़ गया। गब्बर ने उस पर हमला कर दिया। उस पर लात घूंसे से घातक वार किए। रामलाल के बेहोश होने पर वह घर से निकलकर भाग गया। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो रामलाल की सांस थम चुकी थी, मगर तब परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


रामलाल का बड़ा पुत्र राजू दिल्ली में नौकरी करता है। उसने परिजनों से कहा कि वे शव को बर्फ के बीच रखें। वह घर आएगा तब कानूनी कार्रवाई के लिए शिकायत की जाएगी। रविवार को राजू दिल्ली से आया तो बहरिया थाने जाकर लिखित शिकायत की। घर में घुसकर लड़की से रेप और विरोध पर पिता की हत्या की सूचना से पुलिस अफसर भी सन्न रह गए। आरोपी गब्बर के खिलाफ नामजद केस लिखकर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन वह मिला नहीं। प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि शव को चीरघर तथा पीड़ित किशोरी को चेकअप के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed