{"_id":"5abbeb9b4f1c1bf8298b46bb","slug":"facebook-comment-case-mp-lodged-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक कमेंट मामला: सांसद ने दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक कमेंट मामला: सांसद ने दर्ज कराई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
FACEBOOK
- फोटो : SELF
पत्नी के एकाउंट से पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बारे में आपत्तिजनक कमेंट किए जाने के मामले में सांसद श्यामाचरण गुप्त की ओर से तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनका आरोप है कि इन तीन युवकों ने उनकी पत्नी का फेसबुक एकाउंट हैक कर यह कमेंट किए। उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज किया गया।
सांसद ने एसएसपी से शिकायत की है कि 10 दिन पूर्व उनके आवास पर दोपहर 12 से एक बजे के बीच तीन युवक पहुंचे। उस वक्त उनकी पत्नी जमुनोत्री गुप्ता वहां मौजूद थी। आरोप है कि युवकों ने उनकी पत्नी से मोबाइल नंबर मांगा। चूंकि नंबर याद नहीं था ऐसे में जमुनोत्री गुप्ता ने अपना मोबाइल फोन उनमें से एक युवक के हाथ में दे दिया। उसने कॉल की तो उनका नंबर उस युवक के फोन स्क्रीन पर आ गया। सांसद ने शिकायती पत्र में बताया है कि इसके बाद युवक चले गए।
25 मार्च को अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद उन्हें जानकारी हुई कि उनकी पत्नी के फेसबुक एकाउंट से पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किए गए। इसके बाद सांसद ने मामले की शिकायत एसएसपी आकाश कुलहरि से की। एसएसपी के आदेश पर जार्जटाउन थाने में आईटी एक्ट के तहत तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उधर, सांसद के मीडिया प्रभारी रजनीकांत का आरोप है कि सांसद की पत्नी का फेसबुक एकाउंट हैक कर आपत्तिजनक कमेंट किए गए। पुलिस की जांच में हकीकत सामने आ जाएगी।