{"_id":"2c0aabcf7a11dafbcf1a67dd71b99154","slug":"ecc-throttled-killing-of-retired-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीसी के रिटायर शिक्षक की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईसीसी के रिटायर शिक्षक की गला घोंटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 20 Aug 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। ईसीसी के रिटायर शिक्षक डॉ. इमैनुएल पीटर (82) का घर के अंदर गला दबाकर बदमाशों ने कत्ल कर दिया। शिक्षक आवासीय परिसर में अकेले रहते थे। बुधवार सुबह नौकरानी के आवाज देने पर भी शिक्षक नहीं उठे तो पड़ोसियों को बताया। दरवाजा अंदर से बंद मिला तो मुट्टीगंज पुलिस पीछे के रास्ते बाउंड्रीवाल फांदकर दाखिल हुई। अंदर बेडरूम में बिस्तर पर शिक्षक का शव पड़ा था। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी भी खुली थी। शिक्षक के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। कत्ल की खबर से परिसर में खलबली मच गई। एसएसपी, एसपी सिटी के साथ फील्ड यूनिट की टीम ने मौके जांच की।
मूलरूप से मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के डॉ. इमैनुएल पीटर ईसीसी कॉलेज में जूलोजी डिपार्टमेंट के हेड थे। वह कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल भी रह चुके थे। उनकी पत्नी शांति पीटर नाजरेथ हॉस्पिटल में डॉक्टर थीं। ई पीटर ने दो शादी की थी। दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। एक बेटा है नीरज पीटर जो परिवार समेत अमेरिका के टेक्सास में रहता है। 1993 में रिटायर होने के बाद डॉ. पीटर ईसीसी के आवासीय परिसर में अकेले रहते थे। झूंसी के हनुमानगंज की नौकरानी गुड्डन सिंह सुबह आती थी और साफ-सफाई और खाना बनाने के बाद दोपहर में चली जाती थी। डॉ. पीटर ने कार चलाने के लिए ड्राइवर रखा हुआ था। ड्राइवर अमन मुट्ठीगंज में रहता है। शिक्षक को जब कभी कहीं जाना होता था तो अमन को फोनकर बुला लेते थे।
बुधवार सुबह लगभग 11 बजे नौकरानी गुड्डन सिंह पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी पीटर ने दरवाजा नहीं खोला तो नौकरानी को शक हुआ। उसने पड़ोस में रहने वाले शिक्षक और कर्मचारियों को बताया। सूचना पर मुट्टीगंज पुलिस पहुंची। पीटर के घर के पीछे से भी एक दरवाजा था लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। बाउंड्रीवॉल फांदकर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो देखा कि शिक्षक के बेडरूम का दरवाजा खुला था। डॉ. पीटर का बिस्तर शव पड़ा था और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी, बक्से खुले पड़े थे। आशंका है कि बदमाशों ने कत्ल के बाद लूट का रूप देने के लिए ऐसा किया था।
विज्ञापन
लोगों के मुताबिक घर में अकेले होने के चलते डॉ. पीटर घर में ज्यादा नगदी नहीं रखते थे। शक है कि बदमाश रात में ही घर के अंदर घुसकर बैठ गए थे। मौका पाकर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। कमरे के हालात से लूट के लिए हत्या की बात नहीं नजर आ रही। कत्ल की जानकारी होने पर एसएसपी केएस इमैनुएल, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ बैरहना लाल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। मुट्टीगंज पुलिस ने नौकरानी गुड्डन और ड्राइवर अमन से पूछताछ कर पता लगाया कि शिक्षक के घर किन लोगों का आना-जाना था।
वहीं बताया जाता है कि पिछले तीन दिनों से शिक्षक किसी मामले को लेकर परेशान थे। इंस्पेक्टर मुट्टीगंज सत्यपाल सिंह ने बताया कि डॉ. पीटर अकेले रहते थे। आसपास के लोगों से पूछताछ में कुछ खास जानकारी नहीं मिली। उनका यहां के आवास और वाराणसी में एक ट्रस्ट की जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है लेकिन अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। बेटा शुक्रवार को आ जाएगा। इसके बाद पता चलेगा कि ई पीटर का किन लोगों से विवाद था।