फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   During immersion statue of upturned boat , the young man dipped

प्रतिमा विसर्जन के दौरान पलटी नाव, युवक डूबा

Mon, 09 May 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 09 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
During immersion statue of upturned boat , the young man dipped
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रात्रि जागरण के बाद रविवार दोपहर संगम में प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान नाव पलटने से चार लोग गहरे जल में डूबने लगे। तीन लोगों को बचा लिया गया लेकिन एक युवक गंगा में समा गया। लोगों ने शोर मचाया तो खलबली मच गई। गोताखोरों के साथ ही जल पुलिस को भी डूबे युवक की तलाश में लगाया गया। करीब घंटे भर बाद अरैल के पास उसका शव मिला।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में कानपुर रोड के पास रहने वाले निरंजन कुमार एडीसी में लिपिक हैं। उनकी चार बेटियों में इकलौता पुत्र अमित राज उर्फ मोनू (30) फोटोग्राफी करता था। उसने मुहल्ले वालों के साथ मिलकर शनिवार रात देवी जागरण का आयोजन कराया था। रविवार दोपहर अमित समेत मुहल्ले के कई लोग प्रतिमा को विसर्जन की खातिर संगम ले गए। नाव पर प्रतिमा रखकर अमित समेत संजीव गुप्ता, सौरभ और विकास संगम की तरफ रवाना हुए। नाव आगे पहुंची तभी असंतुलित होकर पलट गई। उस पर बैठे लोग डूबने लगे। नाव पलटी देख कई नाविक उधर आ गए।
विज्ञापन


संजीव, सौरभ और विकास को गहरे पानी से खींचकर बचा लिया गया मगर अमित डूब गया। हल्ला मचा तो तमाम और भी गोताखोरों के साथ जल पुलिस भी पहुंची। खोजबीन के दौरान करीब घंटे भर बाद अमित अरैल के पास मिला लेकिन उसकी सांस थम चुकी थी। इस बीच घटना की जानकारी पाकर अमित के परिजन और मुहल्ले वाले भी वहां आ गए। अमित की मां का देहांत हो चुका था। पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगम नोज पर रविवार सुबह कचरा साफ करने वाली संस्थाओं के लोगों ने तकरीबन 45 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव देखा तो आसपास मौजूद घाटियों को बताया। फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस काफी देर बाद पहुंची और शव को सीलकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed