{"_id":"598b6f684f1c1b83758b4649","slug":"drunken-wife-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिली गांव में मंगलवार की रात शराबी ने अपनी पत्नी को लाठी-डंडों से पीट पीट कर अधमरा कर दिया । महिला की चीख पुकार सुनकर कर घटना स्थल पर पड़ोसी पहुंचे तो वह भाग गया। पड़ोसियों ने 100 सेवा पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। ग्रामीण पुलिस की मदद से निशा को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
करमा चौकी के गांव चिल्ली की नीशा देवी (32) के पांच बेटी और एक बेटा हैं। नीशा गांव में मजदूरी और दूसरों के घरों में काम करके बच्चों को पाल रही थी। पति विनोद उर्फ पल्टू मजदूरी करता है लेकिन नशे का आदी होने के कारण परिवार में कुछ भी नहीं दे रहा था। उल्टे घर में रखे नीशा की कमाई से शराब पीता था। मंगलवार की शाम जब नीशा मजदूरी कर वापस आई तो उसका पति विनोद उसे शराब के नशे में भला बुरा कहने लगा। आसपास के लोगों ने उससे मना किया तो विनोद ने उन्हें भी गालियां देकर चुप रहने को कह दिया। करीब दो घंटे बाद रात के साढ़े नौ बजे विनोद उर्फ पलटू ने घर में फिर उत्पात किया। पड़ोस से लाठी ले आया और अपनी पत्नी नीशा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।
घर में विनोद का तांडव देखकर मां मोहल्ले में मदद के लिए लोगों को बुलाने गई तो विनोद पत्नी नीशा को घसीटता हुआ घर से दूर ले जाकर पीटने लगा। इस दौरान नीशा ने पति की पिटाई से बचने की गुहार लगाई लेकिन उस समय पड़ोस का कोई व्यक्ति उसे बचाने के लिए नहीं आया। विनोद ने नीशा को लाठियों से जमकर पीटा और अधमरा कर दिया। इसके बाद विनोद भाग गया। पड़ोसियों ने घर में देखा तो नीशा अधमरी हालत में पड़ी हुई थी। उसी समय 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। महिला की हालत गंभीर देख पुलिस ने घायल निशा को अस्पताल ले गए। रास्ते में ही नीशा ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष घूरपुर ने मृतक नीशा देवी के मायके में फोन से सूचना दी। विनोद के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को नीशा के मायके वालों का इंतजार किया जा रहा है।