जूस पी रहे छात्र की बोलेरो से कुचलकर मौत, हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरांव के जमुई गांव के रामशरण पटेल किसान हैं। उनके चार बेटियों के बाद सबसे छोटा बेटा कृष्ण कुमार (12) था। वह कक्षा चार मेें पढ़ता था। चार बहनों में इकलौता और सबसे छोटा होने के चलते घरवालों का काफी दुलारा था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से लगभग एक किमी दूर अशोकनगर चौराहे पर जूस पीने गया था। वह सड़क के किनारे ठेले पर खड़ा होकर जूस पी रहा था। तभी कलंदरपुर क ी ओर से मऊआइमा क ी ओर जा रही बेकाबू बोलेरो ने कृष्ण कुमार को टक्कर मार दिया। कृष्ण कुमार का कपड़ा बोलेरो में फंस गया। वह बोलेरो रोकने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन चालक ने बोलेरो नहीं रोकी।
तीन सौ मीटर दूर जाने के बाद चालक ने ब्रेक लगाया तो कृष्ण कुमार जमीन पर गिरा गया। चालक ने भागने के चक्कर में बोलेरो बढ़ा दी। बोलेरो के पहिए के नीचे आने से छात्र की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। अनहोनी की खबर कृष्ण कु मार के घर पहुंची तो मां कंचन देवी और पिता रामशरण बेटियों के साथ रोते-कलपते घटनास्थल पर आ गए। बेटे का क्षत-विक्षत शव देख रोते-रोते बेहोश हो गए। सूचना पर सोरांव एसओ विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। भीड़ का आक्रोश देखकर कई थानों की फोर्स आ गई। बसपा नेता गीता पासी, जिला पंचायत सदस्य संतोष पाल और ब्लॉक सुधीर मौर्या भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय नेताओं ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि बोलेरो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।