फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. Bansal's family threatened, wife asked son and son for help

डा. बंसल के परिवार को खतरा, पत्नी ने बेटा और पुत्र बधू को सुरक्षा मांगी

Mon, 13 Nov 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 13 Nov 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bansal's family threatened, wife asked son and son for help
क्राइम
डा. एके बंसल की हत्या के एक साल बाद भी हत्यारों का पता नहीं लगा है। उल्टे उनकी पत्नी डा. वंदना और परिवार के सदस्यों को धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिनकी स्थानीय अभिसूचना इकाई और क्राइम ब्रांच से जांच कराई जा रही है। उसी के बाद एसएसपी की ओर से परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह एसएसपी आकाश कुलहरि डा. एके बंसल की हत्या के मामले में कुछ जानकारी के लिए उनकी पत्नी डा. वंदना बंसल के घर मिलने गए थे। इस दौरान डां. बंदना बंसल ने अपने बेटे और पुत्रवधू की जान को खतरा बताकर सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। सुरक्षा के संबंध में कुछ अहम जानकारी भी दी थीं, जिनको पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गोपनीय रखा है। इसी के साथ-साथ पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना (एलआईयूू) को जांच के गोपनीय आदेश के आदेश किए हैं। उनसे तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है, उसी के आधार पर डा. एके बंसल की पत्नी डा. वंदना और उनके बेटे तथा पुत्र वधू कीू सुरक्षा के बारे में निर्णय होगा।
विज्ञापन


 एसएसपी के साथ डा. परिवार की करीब पौन घंटे की बातचीत में उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्र बधू ने हत्या से जुड़ी अहम जानकारियां दी थीं। उन सभी जानकारियों को एसएसपी और उनकी क्राइम ब्रांच ने गंभीरता से लिया है। उन सभी बिंदुओं पर स्थानीय स्तर पर गहराई से जांच कराई जा रही है। स्थानीय स्तर पर बनाई गईं टीमें इस प्रकरण की जांच में जुटी हुईं हैं। इनके अलावा एसटीएफ भी अपने स्तर से इस हत्या कांड को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed