{"_id":"5a7de7a24f1c1b8c268b957a","slug":"describing-gadkari-s-blessings-abhilasha-foams-letter-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी के ‘आशीर्वाद’ पर अभिलाषा ने फोड़ा ‘चिट्ठी बम’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गडकरी के ‘आशीर्वाद’ पर अभिलाषा ने फोड़ा ‘चिट्ठी बम’
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर जानलेवा हमले के आरोपी विधायक विजय मिश्रा के गडकरी के साथ मंच पर मौजूदगी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परेड ग्राउंड में हुए इस कार्यक्रम में विधायक द्वारा नितिन गडकरी के पैर छूकर आशीर्वाद लेने और कैबिनेट मंत्री नंदी को फोन पर मिली धमकी पर इलाहाबाद की मेयर अभिलाषा गुप्ता ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने शुक्रवार को इस प्रकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भी भेजकर उन हालात की जांच कराने की मांग उठाई है जिसमें विजय मिश्रा को मंच पर लाने की जरूरत पड़ी।
दरअसल बुधवार सात फरवरी को परेड ग्राउंड पर आयोजित समारोह के लिए एनएचएआई ने सभी दलों के विधायकों को आमंत्रित किया था इसमें भदोही के विधायक विजय मिश्रा भी शामिल थे। यूं तो यह कार्यक्रम एनएचएआई का था लेकिन इसमें भाजपाई ही ज्यादा दिखे। सिर्फ विजय मिश्रा के अलावा अन्य दलों का कोई भी दूसरे विधायक उक्त कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। मंच पर विधायक ने गडकरी के पैर छूने के बाद उन्हें रुद्राक्ष का शिवलिंग भी भेंट किया। इस पूरे प्रकरण पर मेयर ने समारोह के दिन ही नाराजगी जाहिर कर दी थी। मेयर ने शुक्रवार को पीएम मोदी, सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री गडकरी को चिट्ठी लिखकर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच करवाने की मांग की है। पत्र के माध्यम से यह भी कहा है कि ऐसी स्थिति किन परिस्थितियों में बनी और इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न कराने में कौन-कौन जिम्मेदार है। जिम्मेदारी स्पष्ट हो जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को फोन पर मिली धमकी के बाद मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी को अपने पति और बच्चों की सुरक्षा का डर सता रहा है। उन्होंने कहा चिट्ठी में कहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में राज्य सरकार को इस मामले में गंभीरता से सोचना चाहिए। मेयर ने अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग योगी सरकार से की है। कहा कि उनके बच्चे भी बाहर पढ़ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री नंदी पर वर्ष 2010 में एक बड़ा हमला हो चुका है। पुलिस की विवेचना में ही उक्त मामले में विधायक विजय मिश्रा का नाम सामने आया था। उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। प्रकरण आज भी न्यायालय में लंबित हैं। अब फिर जान से मारने की धमकी भी उन्हीं लोगों के नाम से मिल रही है। इसलिए जरूरी है कि उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी तक पुलिस 48 घंटे बाद भी नहीं पहुंच सकी। पुलिस की मानें तो मामले में एक बाइक एजेंसी के मालिक को चिह्नित किया गया है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। सूत्रों की मानें तो आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली है। हालांकि इस संबंध में पुलिस अफसर कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। उनका यही कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रदेश की भाजपा सरकार में नंद गोपाल गुप्ता नंदी कैबिनेट मंत्री हैं। बीती सात फरवरी को उनके वकील सुभाष बाजपेयी की ओर से रात करीब सात बजे जार्जटाउन थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया। आरोप था कि किसी व्यक्ति ने मंत्री के व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर कॉल कर धमकी दी। फोन करने वाले ने विजय मिश्र और दिलीप मिश्र का भी नाम लिया।
बता दें कि दोनों नंदी पर हुए हमले में आरोपी भी रह चुके हैं। नंदी उस समय बसपा सरकार में मंत्री थ। इधर हाल की घटना में मंत्री को धमकी मिलने की खबर पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। देर रात एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि मामले में रजत नाम के व्यक्ति को चिह्नित किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक बाइक एजेंसी का मालिक है। रात में ही उसके घर पर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार को भी पुलिस दिन भर उसकी तलाश में जुटी रही। हालांकि उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस नंबर से मंत्री के व्यक्तिगत नंबर पर कॉल कर धमकी दी गई, उसे सर्विलांस पर लगवाया गया। इस दौरान पता चला है आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली है। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।