फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy Commissioner to Threat, Enter FIR

डिप्टी कमिश्नर को धमकी, एफआईआर दर्ज

Tue, 11 Apr 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 11 Apr 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner to Threat, Enter FIR
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
इलाहाबाद। सिविल लाइंस स्थित राजपूत ज्वैलर्स के मालिक देवेंद्र सिंह ने वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ मुकेश पर अपनी पहुंच का रौब झाड़ते हुए देख लेने की धमकी दी है। नोटिस जारी होने से भड़के देवेंद्र ने कार्यालय में स्टेनो संदीप मिश्रा से भी गालीगलौज किया। इस मामले में डिप्टी कमिश्नर ने देवेंद्र सिंह के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक राजपूत ज्वैलर्स ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में टैक्स नहीं जमा किया। नोटिस जारी कर उनसे इसका कारण पूछा गया तो जवाब दिया गया कि इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) है। डिप्टी कमिश्नर ने इसका प्रमाण मांगा। इसके बाद प्रोविजल नोटिस जारी किया गया। डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक नोटिस का जवाब देेने के बजाए देवेंद्र सिंह सोमवार को दिन में कार्यालय पहुंचे और खंड 14 के स्टेनो संदीप से नोटिस भेजने का कारण पूछा। इस दौरान स्टेनो से अभद्रता की। डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक स्टेनो संदीप ने इस संबंध में अफसरों से बात करने को कहा तो देवेंद्र सिंह सीधे उनके पास पहुंच गए।
विज्ञापन


एफआईआर में डिप्टी कमिश्नर ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र सिंह ने उनके पास आते ही नोटिस को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि उनकी पहुंच ऊपर तक हैं, तुम्हें देख लेंगे। इसके बाद बाहर निकलते हुए देवेंद्र ने संदीप से गालीगलौज भी की। डिप्टी कमिश्नर ने मामले की जानकारी कार्यवाहक एडीशनल कमिश्नर पीके मिश्रा को दी। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed