फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demonstrate Golu's body by performing the demise, demand for arrest

गोलू का शव रखकर किया प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

Sun, 05 Nov 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 05 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstrate Golu's body by performing the demise, demand for arrest
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मम्फोर्डगंज में शनिवार को रूपचंद्र उर्फ गोलू का शव घर के सामने रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। मौके पर पहुंचे सीओ ने मुआवजे और गिरफ्तारी का आश्वासन देकर घर वालों को शांत किया। आरोप है कि बीते रविवार को गोलू की भाभी और भतीजे ने उस पर मिट्टी का तेल फेंककर आग लगा दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया था। शुक्रवार को गोलू की मौत हो गई।
विज्ञापन


ममफोर्डगंज में फौव्वारा चौराहा शिवाजी पार्क के निकट रहने वाला रूपचंद्र उर्फ गोलू चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह एक फर्म के लिए सेल्समैन की नौकरी करता था। उसका भाइयों से मकान के एक हिस्से को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को उसकी पत्नी तनू बाजार गई थी। वह नल पर पानी भरने गया था, वहीं पर उसपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई थी। गंभीर रूप से झुलसे गोलू को पहले स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने पत्नी को बताया था कि पानी भरने के दौरान ही बडे़ भाई भुल्लन प्रसाद की पत्नी यशोदा देवी और भतीजे मन्नू से उसकी झड़प हो गई। कुछ देर बाद यशोदा और मन्नू के साथ छोटा भाई दीपक उर्फ डीके दोस्त सलीम के साथ आ गया। वह मकान के दूसरे तल पर अपने कमरे में था तभी उन लोगों ने घेरा और सलीम ने यशोदा के कहने पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा दी। गोलू के मुताबिक, वह किसी तरह भागा और बाल्टी में भरा पानी शरीर पर डाला, जिससे आग बुझी, लेकिन तब तक उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया था। उसके अनुसार, सलीम ने चेहरा कपड़े से ढका था। पत्नी मनू की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में छोटे भाई दीपक उर्फ डीके, भाभी यशोदा देवी, भतीजे मन्नू और सलीम के खिलाफ एफआईआर लिखी गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को गोलू की मौत हो गई। शनिवार की शाम परिजनों ने उसके शव को घर के सामने सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वे मुआवजे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर सीओ कर्नलगंज और इंस्पेक्टर पहुंच गए। सीओ ने एसडीएम से बात कर उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपचंद्र उर्फ गोलू की शादी दो साल पहले तनू से हुई थी। साल भर पहले उन्हें एक बेटी हुई। परिवार खुशियों से भरा था। रविवार को तनू अपनी बेटी को गोद में लेकर सब्जी खरीदने क्या गई, उसकी दुनिया ही उजड़ गई। लौटी तो गोलू गंभीर रूप से झुलसा हुआ था। घटना के बाद से तनू के आंसू नहीं रुक रहे हैं। शनिवार को भी उसकी दिल दहला देने वाली चीखों को सुनकर लोगों ने आंखें नम हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed