{"_id":"58a8a1ed4f1c1bd257d869ec","slug":"deid-body-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का सिर काट शव रेलवे ट्रैक पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का सिर काट शव रेलवे ट्रैक पर फेंका
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक और मृतक छात्र (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज इलाके में शुक्रवार रात आधी रात सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के आउटर पर एक पच्चीस साल के युवक का सिर काट कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। घटनास्थल से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर सड़क पर एक जलती हुई बाइक मिली। मौके पर पहुंची धूमनगंज पुलिस और आरपीएफ को संदेह है कि बाइक मृतक की हो सकती है। युवक की पहचान छिपाने के लिए बदमाश बाइक फूंक निकल भागे होंगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा है।
धूमनगंज पुलिस को रात लगभग साढ़े 12 बजे खबर मिली की सूबेदारगंज स्टेशन के आउटर पर किसी युवक का सिरविहीन शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। सिर धड़ से लगभग दस मीटर की दूर ट्रैक के बगल पड़ा था। युवक के शरीर पर नीली जींस और लाल धारीदार कमीज थी। इसके अलावा ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे मृतक के बारे में कुछ पता चल सके। पहले तो पुलिस ट्रेन से गिरकर मौत की बात कर रही थी लेकिन युवक हादसे का शिकार होता तो उसके जेब में मोबाइल और पर्स समेत कुछ मिलता जरूर। इससे माना गया है कि युवक की हत्या के बाद सिर और धड़ अलग-अलग फेंके गए।
हालांकि पुलिस इसे दुर्घटना मानकर शव को चीरघर भेजने की तैयारी कर रही थी। तभी घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर झलवा रोड पर एक बाइक के जलने की खबर मिली। जब तक धूमनगंज पुलिस वहां पहुंची तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। वहां आसपास कोई नजर नहीं आया। चौबीस घंटे बाद भी मारे गए युवक का पता नहीं चल सका है। सीओ सिविल लाइंस डीपी तिवारी का कहना है कि बाइक पूरी तरह जल चुकी है जिसके चलते बाइक मालिक का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। युवक की पहचान होने के बाद ही साफ हो सकेगा कि हत्या किसने और क्यों की?