फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death of contractual worker in accident, commotion

दुर्घटना में संविदाकर्मी की मौत, हंगामा

Sat, 08 Dec 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sat, 08 Dec 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
Death of contractual worker in accident, commotion
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
क्षेत्र के नए यमुना पुल पर गुरुवार की देर रात ड्यूटी से लौट रहे बिजली विभाग के एक संविदाकर्मी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे  स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मुआवजे के लेकर बिजलीघर के सामने शव रखकर हंगामा किया। पुलिस वालों ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन


नगर के जार्जटाउन थानांतर्गत सोहबतियाबाग निवासी अमित कुमार यादव (36) पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल यादव बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी था। वह मीटर रीडर के पद पर नैनी में तैनात था। गुरुवार की रात ड्यूटी से छूटने के बाद वह अपनी बाइक से घर जाने के लिए नैनी से निकला था। नए यमुना पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो डायल 100 पर सूचना दी। पता चलने के बाद पहुंची पुलिस ने उसे लाद फांदकर एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते परिवार के लोग बदहवास हालत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में दो पुत्र एवं पत्नी प्रियंका यादव है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव लेकर जार्जटाउन स्थित बिजलीघर पहुंच गए। वहां पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि गुरुवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद जार्जटाउन कार्यालय के किसी अधिकारी ने उसे नैनी थाने कुछ लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर देने के लिए भेजा था। जहां से वापस लौटते समय वह दुर्घटना का शिकार हो गया। इसी बात को लेकर परिवार के लोगों ने उसकी पत्नी को नौकरी व बच्चों की पढ़ाई के लिए मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे। पता चलने पर पहुंची जार्जटाउन पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। उसके बाद परिजन शव लेकर घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के टीएसएल कंपनी के पास शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय लाई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जामातलाशी में मिले मोबाइल के जरिए उसके घरवालों को खबर दी गई। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। करछना थाना क्षेत्र के घटवा सोनाई गांव निवासी विनीत कुमार सिंह (18) पुत्र विजय कुमार सिंह हाईस्कूल का छात्र था। शुक्रवार को वो दोपहिया वाहन से शहर गया था, वापस लौटते समय नैनी कोतवाली क्षेत्र के टीएसएल कंपनी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके दो बहने भी हैं। मां रुक्मिणी देवी एवं अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed