फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Day-old property dealer shot dead

दिनदहाड़े भरे बाजार प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Tue, 25 Dec 2018 02:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Dec 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
Day-old property dealer shot dead
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
कुंभ के लिए तैयार की जा रही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच बदमाशों ने शहर में आतंक मचा रखा है। एक दिन पहले रविवार को सरेशाम युवती को गोली मारे जाने की घटना के 24 घंटे के अंदर ही दिनदहाड़े भरे बाजार एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। सोमवार को सिविल लाइंस थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात को अंजाम देने वालों का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। इस मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विद्यासागर यादव (35) पुत्र राजनाथ यादव झूंसी के शेरडीह गांव का रहने वाला था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था और झूंसी में ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब वह शेरडीह निवासी ड्राइवर अमरजीत यादव के साथ घर से स्कॉर्पियो पर सवार होकर निकला। एक बजे के करीब विद्यासागर सिविल लाइंस में बिहारी भवन स्थित पूजा इंटरप्राइजेज पर गाड़ी की रिपेयरिंग कराने पहुंचा। मेकैनिक सड़क पर ही रिपयेरिंग करने लगा। उधर, विद्यासागर वहीं दुकान पर पहुंच गया और लगभग 1.30 बजे के करीब बंपर खरीदकर वापस गाड़ी के पास आने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक से दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने विद्यासागर को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। उसने एक के बाद एक चार गोलियां दागीं जिनमें से दो प्रॉपर्टी डीलर के पेट व कमर के पास लगीं। विद्यासागर लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। तब तक दोनों हमलावर भाग निकले। घायल प्रॉपर्टी डीलर को स्कॉर्पियो में लादकर उसका ड्राइवर एसआरएन अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। तब तक खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए। जानकारी पर एसएसपी और कुछ देर बाद आईजी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। उधर घायल विद्यासागर की हालत बिगड़ती ही जा रही थी और शाम को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed