फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dancer orchestra in turn beating and firing

आरकेस्ट्रा डांसर के फेर में मारपीट और फायरिंग

Wed, 29 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Wed, 29 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
यमुनापार के करछना इलाके में बुधवार शाम एक डांसर के लिए दो आरकेस्ट्रा संचालक भिड़ गए। मिर्जापुर की इस डांसर के लिए खींचतान मची तो मारपीट होने लगी। एक आरकेस्ट्रा संचालक की ओर से फायरिंग भी की गई। चार लोग घायल हो गए। 100 नंबर पर फोन किए जाने पर पुलिस पहुंची तो दूसरे पक्ष के लोग भाग गए। करछना थाने की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन



बरांव में रहने वाले कमल सोनकर ने अपने आरकेस्ट्रा ग्रुप में मिर्जापुर की एक युवती को बतौर डांसर जोड़ रखा है। कमल से पहले युवती इसी गांव के संजय सोनकर के आरकेस्ट्रा ग्रुप से जुड़ी थी। बुधवार शाम करीब चार बजे युवती आई तो संजय सोनकर अपने साथी शेरू की मदद से हाथ पकड़कर उसे अपने घर की ओर खींचने लगा। युवती की चीख सुनकर आए कमल और उसके परिजनों ने विरोध किया तो संजय की तरफ से हमला कर दिया गया। मारपीट के साथ ही पत्थर भी चलाए गए। फिर आरोप है कि संजय की ओर से चार फायर किए गए। मारपीट और गोलियां चलने से गांव में खलबली मच गई। हमले में कमल (35), उसकी पत्नी सरिता (30), मनीता सोनकर (28) और गंगा देवी (32) जख्मी हो गईं। 100 नंबर सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो संजय समेत सभी हमलावर भाग गए थे। पुलिस ने संजय और शेरू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed