{"_id":"57056e344f1c1b2771c811d0","slug":"ctki-sticks-to-resist-eviction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर चटकी लाठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर चटकी लाठी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 07 Apr 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की ओर से बुधवार को कटरा में अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान एक स्थान पर रोड पटरी पर कब्जा जमाए व्यापारियों ने अभियान का विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा। अभियान में रोड पटरी और नाली को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
जोनल अधिकारी नीरज सिंह, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले, एसीएम एवं सीओ कर्नलगंज डीपी तिवारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ निगम के दस्ते ने लक्ष्मी चौराहा से अभियान शुरू किया। यहां सब्जी मंडी, चाट, चाय आदि के ठेले हटाने के बाद दस्ता कटरा चौराहा की ओर बढ़ा। सड़क के बाएं ओर चले अभियान में पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ नाले के ऊपर किया गया कब्जा हटाया गया। इस बीच लक्ष्मी चौराहा के आगे मस्जिद के आसपास रोड पटरी नाली पर कब्जा रखे बॉक्स, तखत आदि हटाने के दौरान व्यापारी विरोध में उतर आए। कुछ व्यापारियों की सीओ से कहासुनी भी हुई। इसके बाद दस्ते ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। कुछ व्यापारी पुलिस की सख्ती देख हाथ जोड़ते रहे। फिर पटरी और नाली के ऊपर से कब्जा हटाया।
कटरा चौराहा पर एक साड़ी की दुकान के बाहर रोड पटरी तक कब्जा कर लगाया गया काउंटर और तखत हटाने के दौरान भी विरोध हुआ लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली। इसके बाद यहां भी नाली, पटरी को कब्जे से मुक्त कराया गया। मनमोहन पार्क चौराहा तक चले अभियान में रोड पटरी पर 14 गुमटी-ठेले, नाली के ऊपर रखे आठ काउंटर तथा दुकानों के बाहर नौ टिन शेड तोड़े गए। इसके बाद संग्रहालय के बाहर हंगामे की सूचना पर अतिक्रमण अभियान स्थगित कर दिया गया।