फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crooks extract money blackmailing businessman arrested

कारोबारी को ब्लैकमेल कर रकम ऐंठने वाले बदमाश गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 04 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Crooks extract money blackmailing businessman arrested
फेक फेसबुक आईडी से करता था ब्लैकमेल
सराफा कारोबारी की एक युवती के साथ अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो बदमाशों को सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़ा है। इस कारोबारी को बदमाशों ने प्लॉट दिखाने के बहाने अरैल बुलाकर गाड़ी में युवती के साथ फोटो खींच ली थी। पुलिस उस युवती और एक अन्य आरोपी की तलाश में लगी है। वे लखनऊ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


फाफामऊ में रहने वाले सराफा कारोबारी फूलचंद्र केसरवानी सवा चार लाख रुपये बदमाशों को दे चुके थे लेकिन बदमाश और रकम की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने 30 जून को एसएसपी से शिकायत की तो सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा लिखकर बदमाशों की तलाश शुरू की। चौकी प्रभारी सिविल लाइंस सुनील सिंह ने मंगलवार गश्त के दौरान बस अड्डे के पास से नवाब युसुफ रोड के  शहनवाज उर्फ अली और सोरांव में पड़रैया सेवइत के इरफान को पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी में उनके पास से एक तमंचा 18 हजार 5 सौ रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र ने बताया कि कारोबारी को ब्लैकमेल करने की घटना में शहनवाज, इरफान के अलावा मऊआइमा का इमरान और उसकी एक महिला दोस्त शामिल थी। वे अब लखनऊ में रहते हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पकड़ा गया अली शातिर बदमाश है। लूट की छह घटना कबूली है। पहले भी लूट के आरोप में जेल जा चुका है और उस पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पकड़े गए अली ने बताया कि उसकी इमरान और इरफान से नैनी जेल में मुलाकात हुई थी। अली लूट के मामले में जेल गया था। जबकि इरफान बम रखने के मामले में साथ जेल भेजा गया था। अली ने बताया कि उसके  पिता के गैरेज पर सराफा कारोबारी से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान कारोबारी को फंसाने की तीनों ने साजिश रच ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed