फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime stf

राजा पांडेय के तीन करीबियों को उठाया

Tue, 17 Jan 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 17 Jan 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
डॉ. एके बंसल हत्याकांड के बाद से राजा पांडेय शक के घेरे में है। वारदात के बाद से उसके करीबी क्राइम ब्रांच और एसटीएफ के राडार पर हैं। सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच ने नैनी से राजा पांडेय के एक करीबी को घर के पास से उठाया है। वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो बताया गया कि क्राइम ब्रांच से हैं। पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। दो अन्य युवकों को घूरपुर इलाके से उठाया गया है।
विज्ञापन


बारा एसओ आरपी द्विवेदी हत्याकांड के आरोपी करछना निवासी राजा पांडेय को नवंबर में घर से बुलाकर गोली मार दी गई थी। उसका इलाज जीवन ज्योति अस्पताल में चल रहा था। इलाज के  दौरान डॉ. बंसल से राजा पांडेय की कहासुनी हुई थी। उसने डॉक्टर को देख लेने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार शाम डॉ. बंसल की हत्या के बाद से वह शक के घेरे में है। एसआरएन अस्पताल में भर्ती राजा पांडेय से क्राइम ब्रांच और एसटीएफ ने कई दौर में पूछताछ की। फिलहाल राजा पांडेय को एसआरएन से इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है। वह इस स्थिति में नहीं है कि बिना डॉक्टरों की देखरेख के रह सके।
विज्ञापन


पुलिस राजा पांडेय को प्राइम सस्पेक्ट मान रही है। चूंकि उसके गैंग का नाम पहले भी एसओ बारा हत्याकांड समेत कई सनसनीखेज वारदात में नाम सामने आ चुका है। उसके गैंग में जितने भी शूटर हैं उनकी उम्र पच्चीस से पैंतीस साल के लगभग हैं। बंसल हत्याकांड के बाद सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे बदमाशों की उम्र भी लगभग तीस साल के आसपास है। ऐसे में पुलिस उसके  करीबियों पर घटना के बाद से ही नजर रख रही है। सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच ने यमुनापार में नैनी, घूरपुर, डांडा, करछना, कौंधियारा में कई स्थानों पर दबिश दी। राजा पांडेय के करीबी सोनू दुबे, राकेश समेत तीन को पुलिस ने उठाया है। उनसे पूछताछ के बाद गैंग में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में छापेमारी क र रही है। गैंग के बारे में पड़ताल में जुटी पुलिस को पता चला है कि सोनू दुबे राजा पांडेय का बेहद करीबी है। वह राजा गैंग के लिए लिए मुखबिरी करता है। इस गैंग के हर कारनामे की जानकारी उसे जरूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू दुबे की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच ने सोमवार सुबह नैनी में मेवालाल की बगिया में एक दुकान के बाहर से एक युवक को उठा लिया। जिसका नाम भी सोनू दुबे था। पूछताछ में पता चला कि वह वो सोनू दुबे नहीं है। जिसकी क्राइम ब्रांच को तलाश है। पूछताछ में पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद क्राइम ब्रांच ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed