फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

आखिर लौटा महीनों से लापता मालखाना प्रभारी

Fri, 15 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 15 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
मालखाना में जमा एक करोड़ 62 लाख रुपये के मामले में कई महीने से लापता मालखाना प्रभारी राजेंद्र कुमार बृहस्पतिवार को खुद नैनी थाने आ गया। उसने कहा कि वह बीमारी की वजह से नई तैनाती पर नहीं जा सका था। इसी वजह से चाभी लेकर नैनी भी नहीं आ सका। पुलिस ने उससे कहा कि वह घर से चाभी मंगाए। डीएम-एसएसपी के आदेश पर गठित टीम के सामने शनिवार को मालखाना खोल नोटों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल पहले पुलिस ने यूनिवर्सल मल्टी क्रेडिट कंपनी के कर्मचारियों को गिरफ्तार गबन के एक करोड़ 86 लाख रुपये रुपये बरामद किए गए थे। इनमें एक करोड़ 62 लाख रुपये सीलकर नैनी थाने के मालखाना में रखे गए थे। पिछले साल सितंबर में कंपनी के चेयरमन राजकुमार राय की अर्जी पर कोर्ट ने नैनी थाना प्रभारी को मालखाना में जमा रकम रिलीज करने का आदेश जारी किया, मगर कई बार थाने जाने पर भी रकम अवमुक्त नहीं की गई। कहा गया कि तत्कालीन मालाखाना प्रभारी राजेंद्र कुमार छह महीने पहले भदोही तबादला होने के बाद से लापता हैं।
विज्ञापन


वह नई तैनाती वाली जगह नहीं पहुंचा और न तो नैनी थाने में मालखाना की चाभी जमा की। राजेंद्र का मोबाइल फोन बंद था। ऐसे में चेयरमैन की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के मद्देनजर एसएसपी और डीएम ने तहसीलदार और सीओ के नेतृत्व में टीम गठित की जिसके सामने मालखाना खोलकर नोटों की मशीन के जरिए गिनती की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी नोटों की फोटोस्टेट कॉपी भी की जानी है। इस बारे में कोर्ट से नोटिस जारी होने पर बृहस्पतिवार को पूर्व मालखाना मोहर्रिर राजेंद्र कुमार नैनी थाने पहुंच गया। उसने कहा कि वह पिछले कई महीने से दिल की बीमारी से जूझ रहा है, इसलिए वह ड्यूटी पर नहीं जा सका। इस बीमारी के कारण ही वह नैनी थाने में मालखाना की चाभी सौंपने नहीं आ सका था। उसने नैनी थाना प्रभारी रमेश पांडेय से कहा कि मालखाना में जमा एक पैसा भी नहीं हटाया गया है। राजेंद्र ने अपने घर फोनकर चाभी मंगाई। थाना प्रभारी के मुताबिक, फिलहाल राजेंद्र ने बीमारी का कोई प्रमाण नहीं दिया है। चाभी मंगाकर पहले से गठित टीम के समक्ष मालखाना खोलकर सभी नोटों की गिनती कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed