{"_id":"00b014db38a3e8fb362eac79df785d79","slug":"crime-news-hindi-news-805","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा का अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 12 Jan 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
धूमनगंज के मुंडेरा इलाके में एक शोहदे ने घर में घुसकर पीएसी के सिपाही की बेटी से जोर-जबरदस्ती की और विरोध पर कपड़े फाड़कर उसके अश्लील वीडियो बनाने के साथ ही फोटो भी खींच ली। परिजनों ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने टरका दिया। इस पर मनबढ़ युवक धमकी देने लगा कि छात्रा उससे नहीं मिली तो वीडियो वायरल कर देगा। रविवार को उसने छात्रा की मां को भी वीडियो दिखाकर ब्लैकमेलिंग की कोशिश की तो अफसरों से शिकायत की गई। तब धूमनगंज थाने की पुलिस ने रिपोर्ट लिख आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किया।
पीएसी झांसी में तैनात सिपाही का परिवार यहां मुंडेरा इलाके में रहता है। अक्तूबर में सिपाही की सास का देहांत होने पर उसकी पत्नी मायके चले गई थी। घर में 14 साल की बेटी अकेली थी। वह केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। आरोप है कि तभी बमरौली में तिवारी तालाब इलाके का मोहनीस घर में घुस गया। उसने छात्रा के साथ मनमानी करने की कोशिश की। पुरजोर प्रतिरोध पर युवक ने छात्रा को पीटा और कपड़े फाड़ दिए।
उसने छात्रा की मोबाइल से वीडियो क्लिपिंग बनाने के साथ ही कई फोटो भी खींच ली। छात्रा के चीख-पुकार करने पर वह घर से भागने के बाद उसे धमकाने लगा कि मिलने नहीं आई तो अश्लील वीडियो बांटकर बदनाम कर देगा। छात्रा की मां को पता चला तो उसने धूमनगंज थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। इससे युवक का हौसला इस कदर बढ़ा कि रविवार को वह दोबारा छात्रा के घर जा पहुंचा।
विज्ञापन
उसने छात्रा की मां को वीडियो क्लिपिंग दिखाकर कहा कि अपनी बेटी को उससे मिलने नहीं भेजा तो यह वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। फिर पूरी दुनिया उसकी बेटी की अश्लील वीडियो देखेगी। धमकी देकर मोहनीस के जाने के बाद छात्रा की मां ने कई अफसरों के पास जाकर शिकायत की तो धूमनगंज पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया गया। पुलिस ने एफआईआर लिखकर आरोपी मोहनीस को दबोच लिया। उसके पिता का बमरौली में ढाबा है।