{"_id":"398ba69b423d83703d3b24a742f3303c","slug":"crime-news-hindi-news-778","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक से टकरा स्कूल बस पलटी, 30 बच्चे जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक से टकरा स्कूल बस पलटी, 30 बच्चे जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-रीवा राजमार्ग पर कांटी गांव के पास शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी स्कूली बस मालवाहक मैजिक से टकराकर गड्ढे में पलट गई। बस पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे। बस का शीशा काटकर बच्चों को बाहर निकाला गया। दो बच्चों की हालत गंभीर है जबकि अन्य को मामूली चोट आई है। जानकारी पाकर स्कूल प्रशासन और अभिभावक भी घटना स्थल पर आ गए। बस और मैजिक के चालक भी हादसे में घायल हैं।
गौहनिया के ग्रीन फील्ड एकेडमी की बस शुक्रवार सुबह जारी और उसके आसपास के गांवों के बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। कांटी गांव के पास स्कूली बस ट्रक को ओवरटेक करने के बाद सामने आ रहे मालवाहक मैजिक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चे दहशत में चीखने लगे। उनकी चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। गांव के लोगों ने बस की खिड़कियों का शीशा काटकर बच्चों को बाहर निकाला। बस में 30 छात्र जख्मी थे।
घायलों में अंशिका, उद्देश्य केसरवानी, अमित द्विवेदी, प्रतिष्ठा सिंह, सक्षम सिंह, निष्ठा समेत दो दर्जन से अधिक बच्चे शामिल हैं। घायलों में प्रतिष्ठा सिंह और निष्ठा की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं बस चालक नजीर अहमद उर्फ अब्बास व मालवाहक चालक सरेशचन्द्र भी जख्मी हैं। हादसे की खबर पर स्कूल के प्रबंधक गौरव पांडे और तमाम अभिभावक भी आ गए। घायल बच्चों की चीख पुकार सुनकर सभी लोग दहल गए। हादसे के चलते बच्चे काफी दहशत में थे। वे परिजनों को देखते ही लिपट कर रोने लगे। स्कूल प्रबंधक ने दूसरी गाड़ी से घायल बच्चों को निजी अस्पताल भेजा। वहीं मामूली रूप से घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजवा दिया।