फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

पुलिस के हटते ही काटा बवाल

Mon, 07 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
crime news
कर्नलगंज इलाके में एक पखवारे के अंदर छात्रों और दुकानदारों के बीच टकराव की यह दूसरी घटना है। पहली बार हुए बवाल में पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। इस बार भी कर्नलगंज पुलिस लापरवाह बनी रही। गाना बजाने को लेकर बवाल की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। छात्र हॉस्टल के अंदर चले गए थे लेकिन पुलिस इसके बाद वहां से हट गई। इससे उन्हें दोबारा मौका मिला जिसके बाद उपद्रवी छात्रों ने जमकर गदर काटा। लगभग डेढ़ घंटे तक कटरा और विवि मार्ग पर अराजकता का माहौल रहा।
विज्ञापन



पहली बार बात बिगड़ी तो पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद छात्रों को बवाल का मौका नहीं मिला। इससे वे तिलमिलाए हुए थे। हॉस्टल के सभी छात्रों को जानकारी भी नहीं हो पाई थी। छात्र इंतजार में थे कि पुलिस हटे तो दोबारा बवाल काटा जाए। जैसे ही ढाई बजे पुलिस हटी सैकड़ों की संख्या में छात्र सड़क पर आ गए। बमबाजी और तोड़फोड़ करने लगे। भोर का समय होने के चलते ड्यूटी पर तैनात ज्यादातर पुलिसकर्मी गायब थे। घंटे भर तक अराजकता का माहौल रहा। सूचना कर्नलगंज थाने को दी गई लेकिन पुलिस काफी देर तक दूसरे थानों से पुलिस के आने का इंतजार करती रही। जब एसपी सिटी और सीओ समेत कई थानों की फोर्स पहुंची तब बवाल थमा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed