फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

प्रेमी के घर में फांसी पर लटकी मिली प्रेमिका

Mon, 07 Dec 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime news
गंगापार के सरायममरेज इलाके  में सोमवार सुबह एक प्रेमिक ा प्रेमी के घर में फांसी पर झूल गई। उसका शव मिलने की बाद से प्रेमी गांव छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर सरायममरेज पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रेमिका ने खुदकुशी की है या उसे मार कर लटकाया गया है, इस बात को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। वहीं एसओ सरायममरेज राजकुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक लड़की के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शिकायत मिलने पर रिपोर्ट लिखकर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


 सरायममरेज के खखैचा गांव का रोहित कुमार बीए का छात्र है। उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बीए की छात्रा थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है। एक कुछ दिन पहले रोहित युवती को भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली तो 4 दिसंबर को उसकी मां ने रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सरायममरेज पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सोमवार सुबह रोहित के अर्धनिर्मित घर में युवती का शव फांसी पर लटकता मिला। उसकी मौत की खबर से गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी पाकर युवती के घर वाले भी आ गए।
विज्ञापन


वहीं रोहित की मां का कहना है कि युवती उनके कमरे में सोई थी लेकिन कब बाहर निकल गई, कुछ पता नहीं है। वहीं चर्चा है कि रोहित के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। कई दिनों तक इधर-उधर भटकाने के बाद रोहित युवती को लेकर घर लौटा तो घरवाले इस रिश्ते को कबूल नहीं रहे थे। इस तनाव में आकर उसने खुदकुशी कर ली। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। घटना के बाद से रोहित गायब है। वहीं लड़की की मां और दादा ने हत्या का आरोप लगाया है। एसपी गंगापार दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि पता चला है कि दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। प्रारंभिक जांच में मामला फांसी का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed