{"_id":"ca3f544509dc3ae83e5a6210d7842ef4","slug":"crime-news-hindi-news-619","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंहड़ार, बेदौली, तरवाई के बूथों पर पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोंहड़ार, बेदौली, तरवाई के बूथों पर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजा (ब्यूरो)। फर्जी मतदान को लेकर मेजा के बेदौली, कोंहड़ार, तरवाई बूथों पर जमकर पथराव हुआ। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के साथ प्रत्याशी के समर्थक बवाल करते रहे। अछोला बूथ पर तो मतपेटिका में पानी डालने की कोशिश की गई लेकिन वे सफल नहीं हुए। पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। कोंहड़ार पोलिंग बूथ पर दो प्रत्याशियों के एजेंट आपस में फर्जी वोटिंग को लेकर भिड़ गए। मामला आगे बढ़ा तो बवाल हो गया।
दोनों पक्षों ने बूथ पर जमकर पथराव किया। मतदान कर्मियों ने मेज के नीचे घुसकर किसी तरह से अपना बचाव किया। बाद में फोर्स पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। बेदौली में भी पथराव हुआ। अछोला पोलिंग बूथ पर मतपेटिका में पानी डालने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस की सक्रियता से पानी डालने में सफल नहीं हो सके। इस बीच मतदान कर्मियों पर जबर्दस्त दबाव बना रहा। इससे मतदान कर्मियों ने घंटे भर तक मतदान को रोक दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस-फोर्स ने दौड़ा दौड़ाकर लोगों को पीटा तब जाकर माहौल वहां का शांत हो सका। तरवाई में भी बवाल की स्थिति बनी रही। किसी तरह पुलिस ने माहौल को शांत कराया।