फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

क्राइम ब्रांच के सिपाही की गुंडागर्दी, सीओ को जांच

Mon, 05 Oct 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime news
क्राइम ब्रांच के एक सिपाही की गुंडागर्दी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सीओ कर्नलगंज को जांच सौंप दी है। इलाहाबाद टेंपो-टैक्सी यूनियन का आरोप है कि यह सिपाही अपनी पत्नी के नाम से गाड़ियां खरीदकर बतौर टैक्सी चलाता है। सिविल लाइंस टैक्सी स्टैंड पर उसने नियमों का पालन कराने की कोशिश पर दो लोगों को बुरी तरह पीटा और धमकी दी कि एनकाउंटर दिखाकर मार डालूंगा।
विज्ञापन


इलाहाबाद टेंपो विक्रम टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी, महामंत्री रमाकांत रावत ने एसएसपी से मिलकर बताया कि क्राइम ब्रांच में तैनात एक सिपाही ने पत्नी के नाम से गाड़ियां खरीदकर टैक्सी में लगा रखी हैं। उसकी गाड़ी सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के पास पीडी टंडन पार्क के पास से भी चलती है। शनिवार सुबह करीब दस बजे उसकी गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर चालक सवारियां बैठा रहा था। ऐसे में यातायात संचालित करने के लिए तैनात बच्चा और बच्चन निषाद ने ड्राइवर को गाड़ी सड़क किनारे लगाने के लिए कहा तो उसने अपने मालिक को फोन से बताया।
विज्ञापन


कुछ देर में मोटरसाइकिलों पर चार लोग आए और उतरते ही डंडे से बच्चा और बच्चन को पीटने लगे। खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताने वाले एक व्यक्ति ने इस कदर डंडे से पीटा कि बच्चन निढाल होकर गिर वहीं गया। उस सिपाही ने धमकाया कि हम लोग एसएसपी इलाहाबाद के आदमी हैं। अब कभी गाड़ी के लिए नियम-कानून बताया तो एनकाउंटर में मार दिया जाएगा। बच्चा और बच्चन ने पैर छूकर माफी मांगी तो वे धमकी देते चले गए। एसएसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीओ कर्नलगंज को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed