{"_id":"f4c29771375067661792c6e5d59e62e9","slug":"crime-news-hindi-news-461","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम ने मारा छापा, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी टीम ने मारा छापा, एक तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के मद्देनजर रखते हुए सोमवार दोपहर आबकारी टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश ताबड़तोड़ छापेमारी की। टीम ने धूमनगंज के आधा दर्जन गांवों में छापामारी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। सात के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
आबकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापामारी की। धूमनगंज के ग्रामीण इलाकों जयरामपुर, पीपलगांव, मुंडेरा, नींवा, मुबारकपुर, कोटवा गांव में छापा मारा। सोमवार दोपहर आबकारी टीम के अभियान से खलबली मच गई। शराब तस्कर धधकती भट्टियां और लहन छोड़कर भाग निकले। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि एक आरोपी पप्पू को पकड़ा गया है। तारा देवी, मालती, सूरज, गुजराती, लल्ली और विपिन के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से आठ लीटर शराब और बनाने के सामान बरामद कर भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया गया।