फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

कोचिंग से लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या

Fri, 04 Sep 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 04 Sep 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
crime news
नैनी (इलाहाबाद)। शहर से सटे अरैल-मवैया रोड पर बृहस्पतिवार शाम ओमेक्स सिटी के सामने कोचिंग से घर लौट रही 19 साल की दिव्या तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोगों ने पुलिस को बताया कि तीन-चार युवकों ने उसे कार से उतारकर गोली मारी और भाग गए। छात्रा के कपड़े फट गए थे। खबर पाकर नैनी समेत कई थानों की पुलिस के साथ सीओ और एसपी पहुंच गए। परिजन भी आ गए। पुलिस ने मौके पर छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। रात में पुलिस ने एक युवक और उसके कारोबारी बेटे को पकड़ लिया। यही युवक छात्रा को कोचिंग के पास से कार में बैठाकर ले गया था। देर रात तक पुलिस अफसर इस घटना के बारे में कुछ भी साफतौर पर नहीं बता रहे थे।
विज्ञापन


मांडा खास के मूल निवासी राम आसरे तिवारी नैनी में एडीए कॉलोनी स्थित सुमन इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। उन्होंने नैनी में चक दोंदी स्थित डॉक्टर कॉलोनी में मकान बना लिया था। तीन साल पहले मेवालाल बगिया के पास सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। परिवार में पत्नी निशा तिवारी, दो बेटे रजनीश उर्फ सोनू (26) और रजत उर्फ दीपक (23) हैं, जबकि दिव्या तिवारी (19) इकलौती बेटी थी। रजनीश शहर के टैगोर टाउन की एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाता है जबकि रजत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


दिव्या ने इंटरमीडिएट के बाद वाराणसी के काशी विद्यापीठ से बीसीए किया फिर बैंक की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने लगी। इधर, एक महीने से वह सिविल लाइंस में कंपनी बाग के पास एक कोचिंग में पढ़ने जाती थी। उसने सिटी बस का पास बनवा रखा था। कोचिंग का समय दिन में ग्यारह से तीन बजे तक था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से कोचिंग के लिए निकली तो पड़ोसी विनय भी बाइक से शहर में लक्ष्मण मार्केट जा रहा था। दिव्या उसके साथ बैरहना तक गई। वहां से शायद वह ऑटो से कोचिंग गई। कोचिंग क्लास छूटने के बाद वह देर तक घर नहीं लौटी तो मां निशा के कहने पर भाई रजत ने उसे करीब पौने पांच बजे फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक दिव्या का कत्ल हो चुका था। फोन पुलिस ने रिसीव किया और रजत को अरैल के आगे ओमेक्स सिटी के पास बुलाया। रजत वहां पहुंचा तो कुछ देर बाद शहर स्थित अपनी कोचिंग से बड़ा भाई रजनीश भी आ गया। पुलिस ने बताया कि उसे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ओमेक्स सिटी के पास किसी लड़की को कार से उतारकर गोली मार दी गई है। उसके कंधे पर बैग था। खबर पाकर नैनी और औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस को लोगों ने बताया कि गोली मारने के बाद युवक कार से भाग गए।


दिव्या की गर्दन पर गोली मारी गई थी। एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र भी सीओ करछना बृजनंदन राय के साथ पहुंचे। औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने दोनों भाइयों से मिली प्राथमिक जानकारी के आधार पर रात में इंदलपुर गांव में रहने वाले मोहित जैन और उसके पिता कारोबारी मनोज जैन को हिरासत में ले लिया। पता चला है कि मोहित जैन ही कोचिंग के बाद सिविल लाइंस से दिव्या को अपनी कार में बैठाकर ले गया था। हालांकि देर रात तक पुलिस उन दोनों को हिरासत में लेने की बात छिपाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed