{"_id":"35f8309c817d7c10312641c98a768800","slug":"crime-news-hindi-news-1371","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हुए हमले की विवेचना में ढिलाई देख आईजी भड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हुए हमले की विवेचना में ढिलाई देख आईजी भड़के
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाने में घुसकर होमगार्ड की गोली मारकर हत्या के बाद आईजी आरके चतुर्वेदी ने पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले की समीक्षा की। समीक्षा में प्रमुख अभियुक्तों की गिरफ्तारी नाम निकाले जाने या उनकी गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने मातहतों को फटकार लगाई। उन्होेंने कहा कि यह स्थिति ऐसे मनबढ़ गुंडों को पुलिस पर हमले के लिए प्रोत्साहित करती है। आईजी आरके चतुर्वेदी ने सख्त तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी है कि शनिवार से 11 मार्च तक ऐसे बदमाशों के खिलाफ जोन के सभी जिलों में अभियान चलाया जाए।
आरोपियों की गिरफ्तारी और विवेचना का निस्तारण किया जाए। इसकी रिपोर्ट छह मार्च और 12 मार्च तक दी जाए। उन्होंने चेताया कि मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आई उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम हमले के मामले में इलाहाबाद सबसे आगे है। पिछले 14 महीने में पुलिस टीम पर हमले के 27 मामले सामने आए। जिनमें 252 अभियुक्तों को नामजद किया गया। हमले में 62 पुलिसकर्मी घायल हुए।
97 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, लेकिन 181 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस टीम हमले के मामलों की विवेचना में जिले की पुलिस फिसड्डी साबित हुई। अब तक 27 में से महज छह मामले में ही चार्जशीट लगी है, जबकि 21 मामलों की विवेचना शेष है। प्रतापगढ़ में पुलिस पर हमले के सात मुकदमें है। इस दौरान एक इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या का भी मामला है। 124 आरोपियों को नामजद किया गया। 96 आरोपी गिरफ्तार हुए। 33 आरोपियों ने पुलिस के खौफ से सरेंडर कर दिया। जिले में एक मामले की विवेचना शेष है। कौशाम्बी में पुलिस पर हमले के दो, फतेहपुर 12, बंादा में तीन, हमीरपुर में पांच, चित्रकूट में पांच, मामले सामने आए हैं। जबकि महोबा में खाकी की साख बनी रही। महोबा में बीते साल एक भी बार पुलिस टीम पर हमला नहीं हुआ।