फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

कारोबारी से लूट की साजिश रच रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 20 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime news
गंगापार के नवाबगंज इलाके में राइस मिल कारोबारी को लूटने के इरादे से निकले बदमाशों को क्राइम ब्रांच और नवाबगंज पुलिस ने घेरेबंदी कर दबोच लिया। बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग की थी। पकड़े गए बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उनका मास्टरमाइंड दस हजार का इनामी रह चुका है। वह एक महीने पहले ही जेल से छूटा है। चार दिन पहले भी बदमाशों ने होलागढ़ के दहियांवा स्थित एक बैंक में दंपति को लूटने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुए थे।
विज्ञापन


एसएसपी केएस इमेनुएल ने शुक्रवार को बताया कि पकड़े गए लुटेरों के गिरोह का सरगना घनश्याम कोहार निवासी उल्दा नवाबगंज है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ जालौन और रायबरेली जिले में भी मुकदमे हैं। अन्य बदमाशों में रूपचंद्र निवासी बेरांवा नवाबगंज, मो.आजाद उल्दा नवाबगंज, पारस नाथ पटेल निवासी सूबेदार का पूरा नवाबगंज और राकेश कुमार निर्मल निवासी मंसूराबाद नवाबगंज है। पारसनाथ पटेल राइस मिल कारोबारी के यहां नौकरी करता था। उसके खिलाफ नवाबगंज थाने में 2014 में हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन


 रूपचंद्र के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में बम के साथ गिरफ्तार हो चुका है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि 15 फरवरी को दहियांवा के एक बैंक में दंपति को लूटने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुए। घनश्याम कोहार जेल से छूटने के बाद ही लूट की वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। इसके लिए उसने पारसनाथ पटेल का सहयोग लिया। पारसनाथ से उसकी मुलाकात जेल में हुई थी। पारसनाथ ने बताया कि उसका मालिक सोमवार और बृहस्पतिवार को 40 से 50 लाख रुपये लेकर नवाबगंज से कौड़िहार आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस पर पांचों ने मिलकर कारोबारी को लूटने निकले थे। इसकी सूचना क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय और एसओ नवाबगंज दीपक पांडेय को हुई तो बदमाशों का पीछा किया। पुलिस देखकर बदमाशों ने फायर कर भागने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। गिरफ्तारी टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय, एसआई सुनील दुबे सिपाही संजय सिंह, राजेश कुमार सिंह, पवन सिंह, जुल्कर नैन और एसओ नवाबगंज दीपक पांडेय, एसआई रोहित कुमार, चौकी इंचार्ज मंसूराबाद केके यादव , हमराही जियाऊल हासन, अमित यादव, सुरेंद्र सोनकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed