फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

चाकू के हमले में घायल पान विक्रेता ने तोड़ा दम

Fri, 19 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 19 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime news
शहर में आईईआरटी रेलवे क्रासिंग के पास झाड़ी में सोमवार शाम खून से लथपथ मिले पान विक्रेता राजेंद्र (45) ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। चर्चा है कि उसे जुए के विवाद में चाकू मारा गया था। वह अचेत हो गया तो बदमाश उसे मरा जानकर झाड़ी में फेंक कर भाग निकले। कर्नलगंज पुलिस ने उसे एसआरएन में भर्ती कराया था, लेकिन हालत नाजुक देखकर घरवाले रामबाग स्थित निजी अस्पताल ले गए थे। घरवालों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


जॉर्जटाउन में फतेहपुर बिछुआ का राजेंद्र पाल तीन भाइयों में छोटा था। वह कर्नलगंज इंटर कॉलेज के पास पान की गुमटी लगाता था। सोमवार दोपहर वह गुमटी बंद करने के बाद साइकिल लेकर घर निकला। शाम को आईईआरटी मैदान की झाड़ी में खून से लथपथ अचेत पड़ा मिला था। उसके पेट में चाकू के गहरे जख्म थे। इसके अलावा गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सो में धारदार औजार का घाव था। सूचना पाकर घरवाले पहुंचे। उसका रामबाग के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


 सुबह मौत के बाद बकाया भुगतान को लेकर अस्पताल कर्मचारियों से परिजनों की बहस हुई। अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पाकर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। राजेंद्र के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पति की मौत से पत्नी संगीता का रोकर बुरा हाल है। बेटे राजा की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस अज्ञात में मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। आशंका है कि राजेंद्र को जुआरियों ने चाकू मारकर झाड़ी में फेंका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed