{"_id":"60a204956baa7583f358d6321c769884","slug":"crime-news-hindi-news-1322","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार छात्र को कुचला, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार छात्र को कुचला, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज इलाके में ईशीपुर गांव के सामने शुक्रवार दोपहर बेकाबू बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार छात्र सड़क पर गिरे। बोलेरो एक छात्र को कुचलते हुए निकल गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग किनला। हादसे की खबर छात्र के घर और कॉलेज पहुंची तो कोहराम मच गया।
जार्जटाउन में पन्ना लाल रोड दरभंगा कॉलोनी के रहने वाले विकास चंद्रा ठेकेदार हैं। उनका इकलौता बेटा शनि सेन चंद्रा (24) नैनी के शियाट्स से मॉस कॉम की पढ़ाई कर रहा था। वह शुक्रवार दोपहर लगभग पौने एक बजे घर से दोस्त दिग्विजय के साथ कॉलेज की ओर से रायबरेली में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने अपाचे बाइक से निकला। वे दोनों नवाबगंज के ईशीपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने आ रही बेकाबू बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार शनि और दिग्विजय लगभग पांच फीट ऊपर उछल गए। शनि को कुचलते हुए बोलेरो सोरांव की ओर भाग निकली।
आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो शनि की सांस थम चुकी थी। दिग्विजय गंभीर रूप से घायल तड़प रहा था। उसे नवाबगंज पुलिस ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। दिग्विजय अलीगढ़ का रहने वाला है। हादसे की खबर पाकर शनि के घर वाले उसके दोस्त एसआरएन आ गए। एक साथी की मौत और दूसरे को गंभीर हालत में देखकर उनकी आंखों से आंसू निकल आया। वहीं शनि के घर कोहराम मचा है। मां-बाप और छोटी बहन की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।