फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

आशनाई में युवक का अपहरण कर बेरहमी से कत्ल

Fri, 19 Feb 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 19 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime news
सिविल लाइंस में रहने वाले एक युवक का उसके ही दोस्तों ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपियों ने पहले उसे अगवा किया और फिर कछार में ले जाकर कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्या के बाद आरोपियों ने युवक का सिर भी धड़ से अलग कर दिया। पांच दिन पहले अगवा युवक का धड़ पुलिस ने बृहस्पतिवार रात बेली के कछार से बरामद किया। उसके कत्ल में शामिल तीन दोस्तों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ में पता चला है कि आशनाई में युवक का कत्ल किया।
विज्ञापन


चित्रकूट का राम किशोर गुप्ता सिविल लाइंस स्थित एक अपार्टमेंट में बतौर गार्ड तैनात है। उसके तीन बच्चों में सबसे छोटा आशीष (18) इंटर का छात्र था। वह 12 फरवरी को दोस्तों से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन फिर नहीं लौटा। राम किशोर बेटे को तलाशते रहे। खोजबीन में पता चला कि वह विकास भवन के पास तीन दोस्तों के साथ देखा गया था। राम किशोर ने 14 फरवरी को बेटे के तीन दोस्तों विक्की, सानू और राजेश के खिलाफ हत्या की नीयत से अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। राम किशोर के मुताबिकवह पहले ममफोर्डगंज इलाके में रहता था। तभी बेटे की दोस्ती आरोपियों के साथ हुई थी।
विज्ञापन


 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के घर पहुंची तो वे घर से फरार मिले। उनका मोबाइल भी बंद था। ऐसे में पुलिस को शक हुआ। कॉल डिटेल के आधार पर हुई जांच में पुलिस को पता चला कि 12 फरवरी को आशीष के पास मामले में नामजद एक आरोपी की कॉल आई थी। इसके बाद ही वह घर से निकला था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक  अन्य नामजद आरोपी विक्की को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया और तब पता चला कि आशीष की हत्या कर दी गई। उसकी निशानदेही पर बृहस्पतिवार रात आशीष का बेली के गंगा कछार से बालू में गाड़ा गया धड़ बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि सिर का पता नहीं चल सका। पुलिस को पूछताछ में विक्की ने बताया कि आशीष को फोन क र मिलने के लिए बुलाया गया। उसके बाद उसे बहाने से कछार में ले जाकर हाथ,पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर तीनों ने जमकर शराब पी और आशीष को जमकर पीटा। अधमरा होने पर उसे कुल्हाड़ी से काट डाला गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने उसका सिर, धड़ से अलग कर दिया था। इसके बाद धड़ बालू में एक जगह गाड़ा गया जबकि सिर दूसरी जगह।


पुलिस के मुताबिक पूछताछ में विक्की ने बताया है कि आशीष का मामले के एक आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना। इसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ उसे बुलाकर हत्या कर दी गई। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आशनाई के फेर में अपहरण के बाद कुल्हाड़ी काट कर आशीष का कत्ल कर दिया गया। एक आरोपी की निशानदेही पर धड़ बरामद कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed