{"_id":"a77fbac7702872bb43da0748bf0a6c93","slug":"crime-news-hindi-news-1254","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और हमले में पांच लोग लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट और हमले में पांच लोग लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
शहर में बुधवार को मारपीट और हमले की तीन घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। कर्नलगंज इलाके में भारत स्काऊट गाइड स्कूल के पास शाम को आपसी झगड़े में चापड से हमले में चार सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उधर, करेली इलाके के रसूलपुर में भी एक युवक को पीटकर सिर फोड़ दिया। रामबाग में तो कार और स्कार्पियो में टक्कर के बाद सड़क पर ही जमकर मारपीट हुई।
ऊंचवा गढ़ी राजापुर में रहने वाले संजय गुप्ता, लवकुश गुप्ता, सुमित जायसवाल, बेली गांव का गुलाब और बबलू सोनकर भारत स्काऊट गाइड स्कूल के पास सब्जी बेचते हैं। बबलू सोनकर इन दिनों कटहल बेच रहा था। वह कटहल के टुकड़े करने के बाद छिलका इधर-उधर फेंक देता जिससे ग्राहकों को परेशानी होती है। रविवार शाम भी बबलू को छिलके फेंकने से मना किया गया तो बाकी सब्जी विक्रेताओं से उसका झगड़ा हो गया। तैश में आकर बबलू ने कटहल काटने वाले चापड़ से हमला कर दिया जिससे संजय, लवकुश, गुलाब और सुमित लहूलुहान हो गए। भीड़ लगी तो खबर पाकर कर्नलगंज थाने की पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर बबलू फरार हो गया था। घायल सब्जी विक्रेताओं को बेली अस्पताल ले जाया गया।
उधर, करेली इलाके के रसूलपुर स्वीपर कॉलोनी में रविवार दोपहर कल्लू और मंगलेश के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। हमले में मंगलेश का सिर फट गया। 100 नंबर से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मंगलेश को अस्पताल पहुंचाया। कोई पकड़ा नहीं गया है। एक अन्य घटना में, रामबाग में साक्षी होटल के निकट रविवार दोपहर कार और स्कार्पियो के बीच टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में बैठे लोगों ने उतरकर मारपीट कर ली। सरेराह मारपीट और गाड़ियों की वजह से जाम लग गया। कीडगंज थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को हटाया।