फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

माघ मेला में शिविर से नगदी, जेवर पार

Wed, 10 Feb 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 10 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
माघ मेला में भी चोरों का गिरोह सक्रिय है। सोमवार रात चोरों ने एक शिविर से नगदी और जेवर समेत हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह जब नींद खुली तो बक्शा खुला और सामान बिखरा देख सन्न रह गए। चोरी की सूचना प्रयागवाल थाना को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। वहीं शिविर में चोरी की घटना से कल्पवासियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

हंडिया के अर्जुनपट्टी गांव के सुरेश चंद्र शुक्ला सूरत की एक कंपनी में इंजीनियर हैं।

 उनका परिवार भी वहीं रहता है। हर साल माघ मेले में वह कल्पवास करते हैं। इस बार भी वह ओल्ड जीटी चौराहा सेक्टर चार में पंडित क मला पति त्रिपाठी के शिविर में रहकर कल्पवास कर रहे हैं। सोमवार की रात सुरेश शुक्ला अपने शिविर में सो रहे थे थे। रात में सोते समय चोर शिविर के अंदर घुसे। बक्शे में रखा आठ हजार रुपये, मोबाइल, सोने की दो कील, बिछिया और कान की बाली उठा ले गए। मंगलवार सुबह जब सुरेश की नींद खुली तो बक्शा खुला देख सन्न रह गए। आसपास के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो भीड़ जुट गई। संस्था के महासचिव और कांग्रेस नेता ओम प्रकाश तिवारी ने चोरी की जानकारी प्रयागवाल थाने में दी। पुलिस मौके पर पहुंची जांच कर लौट आई। पुलिस चोरों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed