फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

पूर्व विधायक के साले पर युवती से छेड़खानी का आरोप

Sat, 06 Feb 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 06 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
 सिविल लाइंस स्थित जिम में एक युवती ने पूर्व विधायक के साले पर छेड़खानी का आरोप लगाकर खलबली मचा दी। पूर्व विधायक और युवती के बीच विवाद बढ़ा तो मामला पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचा। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। मामला एक रसूखवाले पूर्व विधायक के रिश्तेदार से जुड़ा होने के चलते पुलिस भी बैकफुट पर थी। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि युवती ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में टीबी सप्रू मार्ग पर एक जिम है। शुक्रवार रात एक निजी संस्थान में नौकरी करने वाली युवती जिम में गई थी। वहां युवती का पूर्व विधायक के साले से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो युवती ने कंट्रोल रूम को जिम के अंदर छेड़खानी की सूचना दी। युवती से जिम के अंदर छेड़खानी की सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करा कर दोनों पक्षों को थाने ले गई। पूछताछ के बाद पता चला कि जिम में साइकिल चलाने के लिए एक व्यक्ति को 15 मिनट का समय जिम संचालक की ओर से निर्धारित है। इसी बात को लेकर युवती और पूर्व विधायक के साले के बीच विवाद हुआ था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया दोनों पक्षों ने समझौता हो गया। युवती ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed