फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

प्रॉपर्टी के विवाद युवक को गोली से उड़ाया, भाई घायल

Thu, 04 Feb 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 04 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime news
सिविल लाइंस में बुधवार रात प्रॉपर्टी के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि गोली लगने से उसका चचेरा भाई घायल हो गया। पल्सर और सफारी से आए बदमाशों ने बिशप जॉनसन स्कूल के बगल वाली गली में घेरकर बाइक सवार भाइयों पर हमला बोला था। गोली से घायल एक युवक अंधेरे में भागकर बिशप जॉनसन स्कूल के सामने आकर सड़क पर गिर पड़ा। बदमाश उसके करीब पहुंचे और मरा हुआ समझकर भाग निकले।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल युवक को अस्पताल ले जाने लगी तो उसने बताया कि गली में उसका भाई मरा पड़ा है। एसआरएन अस्पताल में घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी और एसपी सिटी भी एसआरएन पहुंचे। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
धूमनगंज में जयंतीपुर के विनोद कुमार का बेटा ललित वर्मा(28) चचेरे भाई विक्रम सिंह(25) के साथ बाइक से सिविल लाइंस स्थित होटल में खाना खाने के लिए आया था। रात लगभग पौने दस बजे उनपर बिशप जॉनसन स्कूल के बगल वाली गली में अंधेेरे में सफारी और बाइक से आए बदमाशों ने हमला बोल दिया। हमलावर बाइक सवार ललित वर्मा और विक्रम पर फायर करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललित की कनपटी पर गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। विक्रम के भी बाईं ओर कंधे में गोली लगी। घायल विक्रम सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर की ओर भागा तो बदमाशों ने उसका पीछा किया। वह गली के बाहर आने के बाद मुख्य सड़क पर अंधेरे में लेट गया। हमलावर उसके करीब पहुंचे और उसे मरा हुआ जान छोड़कर भाग गए। फायरिंग की आवाज से इलाके में खलबली मच गई। लोग भागकर पहुंचे तो विक्रम खून से लथपथ तड़प रहा था। कंट्रोल रूम की सूचना पर सिविल लाइंस की पीसी वैन मौके पर पहुंची।


पुलिस विक्रम को लेकर अस्पताल जाने लगी। तब उसने पुलिस वालों को बताया कि उसका भाई ललित गली में मरा पड़ा है। एसआरएन अस्पताल में विक्रम की हालत नाजुक बनी है। जबकि ललित के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। विक्रम ने बताया कि उसका साकेत नगर में प्रॉपर्टी को लेकर धके कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। उसने बताया कि सफारी की नंबर प्लेट पर 1700 लिखा हुआ था। एसपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक घायल विक्रम ने पूछताछ में बताया कि उसका प्रॉपर्टी का विवाद है। उसे दिलीप पाल, राहुल पाल, संदीप यादव, मुकेश केशरवानी और राजेश त्रिपाठी ने गोली मारी है। मामले में जिन लोगों का नाम सामने आ रहा है, उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed