फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

कटरा में छात्रों ने काटा बवाल, पथराव और बमबाजी

Thu, 04 Feb 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 04 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime news
कर्नलगंज में इविवि साइंस फैकेल्टी के सामने बुधवार देररात किराना दुकानदार से विवाद के बाद मुस्लिम हॉस्टल के छात्रों ने जमकर बवाल काटा। झगड़े के बाद छात्र हॉस्टल गए फिर सैकड़ों की संख्या एकजुट होकर दुकान पर ईंट-पत्थर से हमला कर बमबाजी कर दहशत फैला दी। पथराव और बमबाजी में दो कार, कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई घरों में खिड़कियों के शीशे टूट गए। आसपास खड़े लोग छात्रों का उत्पात देखकर घर में घुस गए। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। कारोबारियों ने एकजुट होकर मोर्चा संभाला तो छात्र हॉस्टल में घुस गए। हमले से नाराज कारोबारियों ने चक्काजाम कर दिया। बवाल की सूचना कई थानों की फोर्स आ गई। तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ। दुकानदारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए देर रात कर्नलगंज थाने का घेराव किया।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय की साइंस फैकेल्टी के सामने पीएनबी की बगल वाली गली में अमित केशरवानी की घर में ही जनरल मर्चेंट की दुकान है। वह मोबाइल रिचार्ज भी करते हैं। बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे मुस्लिम हॉस्टल से आधा दर्जन लड़के मोबाइल रिचार्ज कराने पहुंचे। छात्रों ने कुछ सामान खरीदा और मोबाइल रिचार्ज कराया। दुकानदार से उनकी रुपये के  लेनदेन के विवाद के बाद झड़प हो गई। उस समय छात्र हॉस्टल लौट गए। कुछ ही देर बाद सैकड़ों की संख्या में छात्र बम और ईंट-पत्थर लेकर आ गए। छात्रों ने गली के अंदर दुकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ बमबाजी की। कुछ छात्र गली में पथराव भी कर रहे थे।
विज्ञापन


बम के धमाकों की गूंज से इलाके में खलबली मच गई। दहशत में आसपास के दुकानदार शटर गिराकर भाग निकले। पथराव और बमबाजी में दो कार, कई बाइक और कई घरों के शीशे टूट गए। कुछ देर बाद कारोबारियों ने मोर्चा संभाला। इस बीच बवाल की सूचना पाकर कर्नलगंज समेत कई थानों की फोर्स आ गई। तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई। घटना से नाराज कारोबारियों ने साइंस फैकेल्टी के सामने चक्काजाम किया। अफसरों के सामने समझाने के बाद मान गए। देर रात कार्रवाई की मांग कर रहे कारोबारियों ने कर्नलगंज थाने का घेराव किया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा लिखकर आरोपी छात्रों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed