फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime manda

पहाड़ी पर मृत मिले एमपी से आए पिता-पुत्र

Wed, 01 Feb 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 01 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime manda
crime
मध्य प्रदेश के सीधी जनपद से यहां मजदूरी करने आए पिता-पुत्र की बंगलिया पहाड़ी पर मड़हा के नीचे सोते समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह वे दोनों मृत मिले। आशंका जताई गई कि उन दोनो को सांप ने डस लिया या खाने में जहर था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच सामने आएगा।
विज्ञापन


 मध्य प्रदेश में सीधी जनपद निवासी राजमणि (50) अपने पुत्र मोलई (23) यहा मांडा के बंगलिया गांव के पप्पू पांडेय के लिए पहाड़ पर मजदूरी करने आया था। वे दोनों कुछ दिन पहले ही आए थे। रात में वे खेत के पास मड़हा के नीचे जमीन पर पुआल बिछाकर सोते थे। सोमवार रात भी वे दोनों भोजन के बाद मड़हा के नीचे सोए थे। मंगलवार सुबह गांव की शकुंतला देवी उधर गई तो पिता-पुत्र को सूरज निकलने के  बाद भी सोया देख उसे अजीब लगा। उसने आवाज दी तब भी जब वे दोनों नहीं उठे तो गांव वालों को बताया। पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है। उनके शरीर पर कोई चोट नहीं थी। खबर पाकर मांडा थाने की पुलिस ने भी आकर शवों का निरीक्षण किया। पुलिस भी वजह नहीं समझ सकी। शक है कि उन दोनों को सांप ने डस लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed