फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime in meja

टेस्टिंग के दौरान टूटा पाइप, पानी के प्रेशर से श्रमिक की मौत

Sun, 15 Jan 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 15 Jan 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
crime in meja
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
मेजा पॉवर प्लांट में शनिवार को पाइपिंग की टेस्ंिटग के दौरान पानी के प्रेशर से पाइप टूट जाने के कारण एक श्रमिक की मौत हो गई। पानी का प्रेशर इस कदर तेज था कि पाइप टूटते ही उसके दबाव से मजदूर लगभग दस मीटर दूर जा गिरा। हादसे के बाद वहां काम कर रहे मजदूरों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। श्रमिकों के आक्रोश को देखते हुए कार्यदायी संस्था के अफसर घायल मजदूर का इलाज कराने के बहाने उसका शव तत्काल मौके से उठाकर शहर चले गए।
विज्ञापन


कोंहड़ार में एनटीपीसी के पॉवर प्लांट में चिमनी के पास चल रहे पाइपिंग का काम जैक्सन कंपनी करा रही है। शनिवार दोपहर में ट्रायल के रूप में हर प्वाइंट पर श्रमिकों को लगाकर पानी चलाया गया। पानी का प्रेशर इतना तेज था कि बीच में पाइप टूट गया। पाइप टूटा तो वहां पर खड़ा श्रमिक सौरभ सिंह (23) पुत्र अखिलेश सिंह निवासी कुराहारी बिहार पानी के प्रेशर से दस मीटर दूर जा गिरा। उसके सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी की मौत से नाराज श्रमिकों ने जैक्सन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौके की नजाकत भांप कंपनी के अफसर इलाज के बहाने श्रमिक को लेकर शहर चले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोंहड़ार चौकी इंचार्ज ने बताया कि इलाज के लिए शहर ले जाते वक्त श्रमिक की मौत हो गई। मृतक के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है, वे घर से मेजा पॉवर प्रोजेक्ट के लिए निकल चुके हैं।। हालांकि एनटीपीसी के अफसर देर शाम तक इलाज चलने की बात करते रहे। गौरतलब है कि मेजा पॉवर प्लांट में यह पहली घटना नहीं है बल्कि पहले भी हुई दुर्घटनाओं में आधा दर्जन श्रमिकों की मौत हो चुकी है। एनटीपीसी के अफसर केशव प्रसाद ने बताया कि टेस्टिंग के दौरान हादसा हुआ जिससे श्रमिक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed