फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Couple killed in head-on collision between tractor and bike on Ganga Expressway.

Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत, दंपती की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Couple killed in head-on collision between tractor and bike on Ganga Expressway.
मृतक जितेंद्र। फाइल फोटो
बहादुरगढ़। गंगा एक्सप्रेसवे पर जखैड़ा रहमतपुर में अंडरपास के पास शुक्रवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी मजदूर जितेंद्र और उनकी पत्नी शशि गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी गढ़ ले जाया गया। वहां से उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दोनों बहादुरगढ़ एजेंसी से एलपीजी सिलिंडर लेकर लौट रहे रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जखैड़ा रहमतपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर यह हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार जितेंद्र (30) और उनकी पत्नी शशि (28) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना से परिजनों में शोक छाया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में ले लिया है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार ट्रैक्टर चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मजदूरी करते थे जितेंद्र
ग्रामीणों ने बताया कि नवरात्र पर्व शुरू होने से पहले जितेंद्र और उनकी पत्नी शुक्रवार को बहादुरगढ़ एजेंसी से एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए गए थे। सिलिंडर लेकर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। जितेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पांच साल की बेटी और माता-पिता हैं। हादसे में दंपती की मौत के बाद बच्ची के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। हादसे के बाद जितेंद्र के पिता रामबीर और माता आशा देवी बुरी तरह टूट गए हैं।

मृतक जितेंद्र। फाइल फोटो

मृतक जितेंद्र। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed