फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime in allahabad

सीएमपी छात्रसंघ अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

Wed, 27 May 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Wed, 27 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime in allahabad
सीएमपी छात्रसंघ अध्यक्ष को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। मंगलवार शाम मिली धमकी के बाद से छात्रसंघ अध्यक्ष पूजा मिश्रा काफी परेशान हैं। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सीओ और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने अध्यक्ष को सुरक्षित हॉस्टल तक छोड़ा। बुधवार को पूजा मिश्रा ने मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया। जार्जटाउन पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीएमपी डिग्री कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पूजा मिश्रा को चुनाव जीतने के बाद ही जानलेवा हमला हुआ था। हमले में पूजा बाल-बाल बच गई थीं। दो माह पहले भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। पूजा मिश्रा के मुताबिक पिछले 15 दिनों से उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आ रही है। उसे धमकाया जाता है कि किस्मत एक बार साथ देती है। फोन करने वाला कभी अपने आप को गिरी बाबा का भक्त तो कभी गुमनाम शख्स बताता है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को सवा सात बजे एक बार फिर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि राजनीति से पीछे हट जाओ। वरना बचोगी नहीं। उसने कहा कि बस इतना जान लो कि हमें इस बात की भी जानकारी है कि तुम इस समय हाईकोर्ट के पास मौजूद हो। संयोग से उस समय पूजा हाईकोर्ट के पास ही थीं। वह दहशत में आ गईं। तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। छात्रसंघ अध्यक्ष को पुलिस ने हॉस्टल तक छोड़ा। पूजा की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस मोबाइल नंबर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed