{"_id":"d507200508a6fa80fae6a32eb9f2a677","slug":"crime-in-allahabad-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला गिरोह फंसा शिकंजे में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला गिरोह फंसा शिकंजे में
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 13 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताला बंद घरों का निशाना बनाने वाला गिरोह पुलिस के शिकंजे में आ गया है। शिवक टी पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर माल बरामदगी में जुटी है। पिछले दिनों शहर में हुई कई बड़ी चोरी की घटनाओं का पुलिस खुलासा कर सकती है। पिछले दिनों ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह ने शहर में आतंक मचा रखा था। शहर भर में घूम कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला यह गिरोह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।
शुक्रवार को मेंहदौरी इलाके में कर्नल सर्वनाम चांद के घर हुई चोरी की घटना के बाद से पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों की तलाश में थी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की तो इन बदमाशों के बारे जानकारी हासिल हुई। शनिवार देररात पुलिस ने घेरेबंदी कर तेलियरगंज इलाके से गिरोह के पांच बदमाशों को उठा लिया। पकड़े इन चोरों की निशानदेही पर पुलिस नकदी, जेवर और चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस इन बदमाशों से पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पता चला है कि गिरोह के सदस्य दिन में फे री लगाकर ताला बंद घरों की तलाश करते हैं। इसके बाद रेकी कर रात में इन घरों को निशाना बनाते हैं। हालांकि एसओ शिवकुटी संतोष शर्मा ने गिरोह को पकड़ने की बात से इंकार कर रहे हैं।