{"_id":"0236b4f18c187304bd25bbcb2a3e80a3","slug":"crime-hindi-news-89","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशनाई में हुई थी प्रेम विवाह रचाने वाले सोनू की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशनाई में हुई थी प्रेम विवाह रचाने वाले सोनू की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारागंज में मकान मालिक की बेटी से प्रेम विवाह करने वाले सोनू उर्फ पृथ्वीराज सिंह हत्याकांड का घूरपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया। शिनाख्त के बाद पुलिस को पता चला कि मारा गया सोनू वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इस पर पुलिस ने उसके साथ पहले जेल गए लोगों को उठाया। उठाए गए युवकों में से एक ने सोनू की हत्या में शामिल होने की बात कबूल ली। दफनाया गया सिर और कुल्हाड़ी बरामद की गई है। हत्या में शामिल अन्य दो आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में आशनाई में हत्या की बात सामने आई है।
अमेठी के मोहनगंज निवासी हरिकरन सिंह कई साल पहले दारागंज में आकर किराए पर रहने लगे। वह कचौड़ी का ठेला लगाकर जीवन यापन करते थे। उनके बेटे सोनू उर्फ पृथ्वीराज ने मकान मालिक की बेटी सत्या से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वे दोनों अल्लापुर में किराए पर रहने लगे। सोमवार को वह घर से निकला तो लौटकर नहीं पहुंचा। उधर मंगलवार को घूरपुर के हुल्ला का पूरा गांव के पास खेत में एक युवक की सिर कटी लाश मिली। उसके बाएं हाथ में दिल के निशान के अंदर सोनू और सत्या लिखा हुआ था। शव मिलने के बाद घूरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। अखबारों में खबर पढ़कर सोनू की पत्नी सत्या चीरघर पहुंची और पति के शव क ी शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद भी हत्या की वजह और आरोपी चुनौती बने हुए थे।
पुलिस ने सोनू के बैकग्राउंड को पता किया तो जानकारी मिली कि वह शातिर वाहन चोर था। वह जेल भी जा चुका था। इस पर घूरपुर पुलिस ने उसके साथ जेल गए लोगों के बारे में जानकारी की। पुलिस को पता चला कि घूरपुर के धर्मराज के साथ जेल गया था। इस पर पुलिस ने धर्मराज को उठाकर पूछताछ शुरू की तो पहले वह टहलाता रहा लेकिन सख्ती पर उसने हत्या की बात कबूल ली। उसने बताया कि तीन लोग हत्या में शामिल रहे। गायब नरमुंड के बारे में पूछताछ पर पहले बताया कि यमुना में फेंक दिया। लेकिन बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मनकवार का पूरा गांव के पास स्थित एक नाले में दफनाए गए नरमुंड को बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल औजार कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अन्य दोनों आरोपियों को भी दबोच लिया जो घूरपुर इलाके के ही रहने वाले हैं। एसओ घूरपुर बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि पुलिस खुलासे के करीब है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।