फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

शियाट्स गेट पर छात्रों को सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ाकर पीटा

Tue, 30 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 30 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
शियाट्स गेट पर सोमवार दोपहर नारेबाजी और चक्काजाम कर रहे छात्रों को सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ाकर पीटा। इस बीच छात्रों ने भी पथराव भी किया। बाद में छात्र वहां से भाग निकले। मामले में तीन दर्जन से अधिक  छात्रों के  खिलाफ  नैनी कोतवाली में बलवा का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


सोमवार तकरीबन एक  बजे इलाहाबाद नगर क्षेत्र के  कॉलेज से तीन दर्जन से अधिक  छात्रों ने शियाट्स गेट पर आकर कुलपति पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ  नारेबाजी करने लगे। इसी बीच कुछ छात्रों ने सड़क  पर जाम लगाना शुरू  कर दिया। उसी दौरान संस्थान के सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को सड़क पर जाम लगाने से रोका। इसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और संस्थान के निजी सुरक्षाकर्मियों ने लाठी लेकर छात्रों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस पर छात्र भागने लगे, इसी बीच कुछ छात्रों ने पथराव कर दिया। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। छात्रों को पुराने पुल तक पीछा किया गया। घटना में कई छात्र घायल भी हुए। इससे वहां अफरातफरी मची रही। राहगीर भी इस दौरान सहम  गए और किनारे दुबककर खड़े हो गए।
विज्ञापन


पुल के आसपास की दुकानें भी देखते ही देखते बंद हो गईं।  उस पर चाय-नाश्ता कर रहे लोग भी इस पर सभी छात्र भाग निकले, लेकिन एक छात्र सुरक्षाकर्मियों के हाथ लग गया तो उसे लाठी, डंडे और लात-घूंसे से जमकर पीटा गया। काफी देर की पिटाई के बाद उसे छोड़ दिया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस मौके  पर नहीं दिखी। बाद में शियाडट्स के  सहायक  निदेशक  प्रशासन डॉ. रमाकांत दुबे ने नैनी कोतवाली में 40-45 छात्रों के  खिलाफ  बलवा करने एवं धर्म के प्रति नारेबाजी करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में शियाट्स के निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन पहुंच के बाहर बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed