फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

एक्सप्रेस वे पर एयरफोर्स अफसर की पत्नी से लूटपाट

Fri, 26 Dec 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 26 Dec 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना नौहझील क्षेत्र में वायु सेना के फ्लाइंग ऑफिसर की पत्नी और उनकी दो सहेलियों से तमंचाधारी चार युवकों ने नकदी और गहने लूट लिए। तीनों महिलाएं गाड़ी से आगरा से नोएडा लौट रही थीं। इलाहाबाद के थाना धूमनगंज के सुलेम सराय निवासी प्रवीण उपाध्याय वायुसेना में हैं और इन दिनों पठानकोट एयरपोर्ट पर तैनात हैं। वे अपने एक अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर विंग कमांडर की पत्नी और दो अन्य महिलाओं के साथ शुक्रवार को एसयूवी 500 गाड़ी से रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने आगरा आए थे।
विज्ञापन


 यहां से वे दोपहर करीब 12:45 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते सभी नोएडा लौट रहे थे। थाना नौहझील क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 67 बाजना के निकट से गुजर रहे थे तभी प्रवीण उपाध्याय ने पानी पीने आदि के लिए गाड़ी रोकी। गाड़ी रुकते ही चार तमंचाधारी युवक गाड़ी के पास आ गए और महिलाओं की कनपटी पर तमंचे तान दिए। युवकों ने महिलाओं से गहने, नकदी, मोबाइल आदि लूट लिए और भाग गए। प्रवीण उपाध्याय ने वहां से कंट्रोल रूम और नौहझील पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवकों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस घटना स्थल मथुरा जनपद की सीमा में न होकर अलीगढ़ की सीमा में बता रही है। एसपी देहात शगुन गौतम ने बताया कि घटना स्थल अलीगढ़ और मथुरा के बीच का है सही स्थिति का पता किया जा रहा है। जिस क्षेत्र में घटना हुई है वहां रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed