फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

पुलिस लाइन में महिला सिपाही के बेटे को पीटा, कमरे पर पथराव

Wed, 15 Apr 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Wed, 15 Apr 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
एक महिला सिपाही के बेटे को बाइक से आए बदमाशों ने घेरकर पीटा और मोबाइल और नकदी छीन लिया। आसपास के लोग दौड़े तो सिपाही का बेटा पुलिस लाइन स्थित कमरे पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा घर पर चढ़कर पथराव और मारपीट किया। महिला सिपाही ने इस मामले में कैंट थाने और कर्नलगंज थाने में तहरीर दिया है। महिला सिपाही का आरोप है कि वह आरोपी की शिकायत  पुलिस अफसरों से कर चुकी है। लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में रहने वाली स्वाती श्रीवास्तव खुल्दाबाद थाने में सिपाही हैं। उन्हें अपने पति की जगह मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली है। स्वाती का आरोप है कि रात में उनका बेटा शुभ श्रीवास्तव स्कूटी से सदर बाजार कैंट सामान लेने गया था। रास्ते में पड़ोस में रहने वाले एक सिपाही के बेटे ने अपने दोस्त के साथ शुभ को घेर लिया। शुभ से मारपीट के बाद मोबाइल और नगदी छीन लिया। इसके बाद धमकी दिया कि कमरा छोड़ दो नहीं तो मां-बेटे की जान ले लूंगा। शुभ घर पहुंचा और पूरा वाकया बताया तो स्वाती बेटे को लेकर कैं ट थाने पहुंची और तहरीर दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


स्वाती बेटे के साथ कमरे पर पहुंची तो आरोपी सिपाही का बेटा पत्थर लेकर घर चढ़ आया और बहन के बेटे के मारपीट कर घायल कर दिया। दरवाजा बंद कर लेने पर पत्थर फेंका। स्वाती ने मामले की शिकायत कंट्रोल रूम और सीओ को सूचना दिया। लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। तब स्वाती बेटे को लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने कर्नलगंज थाने पहुंची। गौरतलब है कि लगभग सालभर पहले स्वाती का आरोपी सिपाही के बेटे घर के सामने कुत्ते को लैट्रिन कराने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। लेकिन बाद में अफसरों ने दबाव डालकर समझौता करा दिया। स्वाती का आरोप ह्रै विभाग में ही महिला सिपाही असुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed