{"_id":"7bd43c96717111287f6106ab05524ef5","slug":"crime-hindi-news-413","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किया पत्नी को बदनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किया पत्नी को बदनाम
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर की रहने वाली एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और अश्लील फोटो पोस्ट कर दी। महिला ने मामले की शिकायत आईजी जोन बीबी शर्मा से की। आईजी के निर्देश पर जार्जटाउन थाने में मंगलवार रात पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।
महिला का अल्लापुर के ही रहने वाले अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा है। पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जार्जटाउन थाने में मुकदमा भी दर्ज करवा दिया है। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पति ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उस पर अश्लील फोटो पोस्ट करने लगा। उसने महिला के कई दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद अश्लील कमेंट भी पोस्ट किए। जानकारी होने पर महिला ने शिकायत की लेकिन एफआईआर नहीं दर्ज हुई। उसने मंगलवार को आईजी जोन से शिकायत की। इंस्पेक्टर जार्जटाउन राजकुमार पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।