{"_id":"3f978ca353e22db4eacc40b63a37fc21","slug":"crime-hindi-news-316","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में घात लगाकर बैठे बदमाश ने अधेड़ को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंधेरे में घात लगाकर बैठे बदमाश ने अधेड़ को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
घूरपु़र के बाबूपुर गांव में शनिवार रात घात लगाकर बैठे बदमाश ने अधेड़ को पीछे से गोली मार दी। गोली अधेड़ के कमर में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर भाग निकला। गोली की आवाज से गांव में खलबली मच गई। गांव वाले पहुंचे तो अधेड़ खून से लथपथ तड़प रहा था। सूृचना पर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुुंची। प़ुलिस घायल को अस्पताल ले गई।
बाबूपुर का रहने वाला कृष्ण पाल पटेल (55) खेती किसानी करता है। शनिवार रात वह मामा-भांजा तालाब के पास गया था। वहां से रात में अकेले पैदल ही घर लौट रहा था। घर से कुछ दूर स्थित स्कूल के पास घात लगाकर बैठे बदमाश ने कृष्ण पाल को पीछे से गोली मार दी। गोली कृष्ण पाल के कमर में लगी। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गोली की आवाज सुनकर कुछ देर बाद गांव वाले पहुंचे तो कृ ष्ण पाल पड़ा था। सूचना घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले गई। घूरपुर पुलिस ने बताया कि कृष्णपाल को गोली मारने के पीछे जिस युवक का नाम सामने आया है। पुलिस ने उसके भाई को उठा लिया है। जो उसका भांजा है।