फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

डांस के झगड़े में युवक को मारी गोली

Sun, 08 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में कुम्हर गढ़वा में शनिवार को होली पर डांस को लेकर हुए झगड़े में युवक को गोली मार दी गई। छर्रे उसके बांह में लगे। युवक की बहन ने जार्जटाउन थाने की पुलिस को खबर दी। पुलिस ने उसे भर्ती कराया है। बहन ने तीन युवकाें के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास की है। होली पर डांस को लेकर मोहल्ले के मुकेश भारतीय, रोहित सोनकर और राजू भारतीय का किसी से झगड़ा हो गया था। शोरशराबा सुनकर पास का ही रहने वाला राजेंद्र कुमार पहुंचा और बीचबचाव करने लगा। इससे नाराज होकर तीनों युवकों में से किसी एक ने 312 बोर के तमंचे से फायर कर दिए। छर्रे राजेंद्र की बांह में लगे। वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। राजेंद्र की बहन भारती ने मुकेश, रोहित और राजू के खिलाफ हत्या के प्रयास, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदारों को थाने पर बैठा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed